T20 World Cup 2026

'कुफर' में 'अश्लील' डांस सीन पर विवाद, दिलजीत दोसांझ और मानुषी छिल्लर ने ट्रोल होने पर तोड़ी चुप्पी!

मशहूर सिंगर और पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. कारण है कि उनका आया नया गाना 'कुफर'. इस गाने में कुछ सीन को 'अश्लील' करार दिया गया है.

grab(youtube)
Antima Pal

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के नए सॉन्ग 'कुफर' ने रिलीज होते ही हंगामा मचा दिया है. यह गाना उनके 2025 के एल्बम 'ऑरा' का हिस्सा है, जिसमें मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर भी नजर आ रही हैं. लेकिन वीडियो का एक सीन सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है. 

दर्शकों ने इसे 'वल्गर' और 'अश्लील' बताते हुए खूब ट्रोल किया.अब दिलजीत और मानुषी ने इस पर रिएक्ट किया है, जो फैंस को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर मजबूर कर रहा है. 

क्या है विवाद का सीन?

'कुफर' म्यूजिक वीडियो में एक सीन है, जहां दिलजीत एक महिला के पीछे खड़े हैं. तभी वह महिला ड्रामैटिक अंदाज में अपनी टांगें ऊपर की तरफ करती है और गाने के बोल गूंजते हैं – 'जन्नत दे दरवाजे कुड़िये'. यह योगा से इंस्पायर्ड कोरियोग्राफी बताई जा रही है, लेकिन नेटिजंस का कहना है कि यह योग को सेक्शुअलाइज कर रहा है. 

मानुषी का रिएक्शन

इस विवाद में मानुषी छिल्लर ने भी चुप्पी तोड़ी. एक्स पर एक ट्रोल के कमेंट का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, 'नॉट माइन लेकिन प्लीज, उस डांसर का अपमान मत करो जो सिर्फ अपना काम कर रही थी.' एक और पोस्ट में उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा एजुकेशन वैल्यू करने वालों की इज्जत करती हूं, लेकिन कला और एक्सप्रेशन के हर रूप का सम्मान जरूरी है. दुनिया को थिंकर्स और क्रिएटर्स दोनों चाहिए.'