menu-icon
India Daily

Met Gala 2026 में होगी 'मॉम-टू-बी' दीपिका पादुकोण की धांसू एंट्री! फैंस को देने वाली हैं खास सरप्राइज

मेट गाला 2026 को लेकर जबरदस्त चर्चा है. दीपिका पादुकोण के बेबी बंप से लेकर करण जौहर के डेब्यू तक, इस बार भारत का ग्लोबल फैशन मंच पर बड़ा प्रभाव देखने को मिल सकता है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Met Gala 2026 में होगी 'मॉम-टू-बी' दीपिका पादुकोण की धांसू एंट्री! फैंस को देने वाली हैं खास सरप्राइज
Courtesy: Social Media

मुंबई: फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा और ग्लैमरस इवेंट मेट गाला 2026 अब बस कुछ ही दिनों दूर है. हर साल की तरह इस बार भी रेड कार्पेट पर दुनिया भर के सितारे अपने अनोखे और शानदार लुक्स से सबका ध्यान खींचने वाले हैं. लेकिन इस बार भारत के लिए यह इवेंट और भी खास माना जा रहा है. इसके पीछे की वजह है कई बड़े भारतीय चेहरें खासकर दीपिका पादुकोण इस बार अपने बेबी बंप के साथ नजर आ सकती हैं.

इस साल सबसे ज्यादा चर्चा दीपिका पादुकोण की हो रही है. खबरों के मुताबिक, वह एक बार फिर मेट गाला के रेड कार्पेट पर नजर आ सकती हैं और इस बार उनके साथ उनके पति रणवीर सिंह भी हो सकते हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि दीपिका इस समय अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. ऐसे में फैंस को बेसब्री से इंतजार है कि क्या वह अपने बेबी बंप को इस ग्लोबल मंच पर फ्लॉन्ट करेंगी.

करण जौहर का स्टाइलिश डेब्यू

इस बार एक और बड़ा नाम चर्चा में है और वह हैं जाने माने फिल्म डायरेक्टर करण जौहर. रिपोर्ट्स पर नजर डाले तो कहा जा रहा है कि, करण जौहर इस साल मेट गाला में अपना डेब्यू कर सकते हैं. करण अपने खास और अलग फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं. बताया जा रहा है कि वह इस इवेंट में मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए आउटफिट पहन सकते हैं. इसके अलावा उनके साथ नताशा पूनावाला भी नजर आ सकती हैं.

करण का डेब्यू इसलिए भी खास होगा क्योंकि वह अपने मैक्सिमलिस्ट स्टाइल से इस थीम को एक अलग ही लेवल पर ले जा सकते हैं. उनका लुक इस साल के सबसे चर्चित लुक्स में शामिल हो सकता है.

प्रियंका चोपड़ा का ग्लोबल जलवा

मेट गाला की बात हो और ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. प्रियंका ने इस मंच पर हमेशा अपने शानदार और यादगार लुक्स से लोगों को चौंकाया है. हर साल उनके फैशन एक्सपेरिमेंट्स चर्चा में रहते हैं और इस बार भी उनसे कुछ खास उम्मीद की जा रही है. 

आलिया भट्ट भी इस बार वापसी कर सकती हैं. आलिया ने पिछले कुछ समय में इंटरनेशनल मंच पर भारतीय डिजाइन और कारीगरी को बढ़ावा दिया है. उनके लुक्स में अक्सर भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है, जो उन्हें अलग बनाती है. इस बार भी वह कुछ नया और खास पेश कर सकती हैं.

ईशा अंबानी का रॉयल अंदाज

फैशन और बिजनेस की दुनिया का एक और बड़ा नाम है ईशा अंबानी. ईशा अंबानी के लुक्स हमेशा लग्जरी और भारतीय परंपरा का शानदार मेल होते हैं. मेट गाला में उनकी मौजूदगी हर बार एक अलग स्तर का ग्लैमर लेकर आती है. इस साल भी उनके स्टाइल को लेकर काफी उत्साह है.