T20 World Cup 2026

Konkona Sen Sharma: 44 साल की हुईं कोंकणा सेन शर्मा, शादी से पहले ही हो गई थी अदाकारा प्रेग्नेंट; फिर की शादी

Konkona Sen Sharma: कोंकणा सेन शर्मा 44 साल की हो गई है और वह 3 दिसंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. अब ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताते है जो कि बहुत कम लोग जानते हैं-

Priya Singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर कोंकणा सेन शर्मा जो कि आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. इन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. अदाकारा ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी है जो कि काफी अच्छी रही हैं. इन्होंने रणबीर कपूर से लेकर इमरान हाशमी तक के स्टार संग काम किया है. कोंकणा सेन शर्मा 44 साल की हो गई है और वह 3 दिसंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं. अब ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताते है जो कि बहुत कम लोग जानते हैं-

अदाकारा का वर्कफ्रंट

कोंकणा सेन शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने वेक अप सिड, लस्ट स्टोरीज-2, लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, डॉली किट्टी और वो चमक, मेट्रो इन दिनो, कुत्ते, एक थी डायन, आजा नचले, तलवार, लक बाय चांस, लाइफ इन मेट्रो, ओमकारा, मिर्च जैसी फिल्मों में काम किया है.