'बिग बॉस 19' में पहुंचे तान्या मित्तल के भाई ने दबाए दीदी के पैर, दीपक चाहर ने बहन मालती की यूं उड़ाई खिल्ली; Video
'बिग बॉस 19' के फैमिली वीक में और भी एंट्रीज हुई हैं- जैसे प्रणीत मोरे के भाई प्रयाग ने तान्या और फरहाना भट्ट की रोस्टिंग की और शहबाज बदेशा के पापा ने मजेदार जोक्स मारे कि 'बाप वाली कभी इज्जत तो दी नहीं!' अरमान मलिक की म्यूजिकल परफॉर्मेंस ने भी सबको बांध लिया.
'बिग बॉस 19' का फैमिली वीक दर्शकों को इमोशनल रोलरकोस्टर पर ले जा रहा है. घर में कंटेस्टेंट्स के अपनों के आने से जहां हंसी-खुशी का माहौल बन गया है, वहीं कुछ मजेदार ताने और स्नेह भरे पल भी देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट प्रोमो में तान्या मित्तल के भाई अमृतेश मित्तल (जिन्हें तान्या 'अम्मू' कहती हैं) और मालती चाहर के भाई, क्रिकेटर दीपक चाहर की एंट्री ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है.
ये मोमेंट्स न सिर्फ घरवालों को हंस-हंसाकर लोटपोट कर रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए हैं. सबसे पहले बात तान्या मित्तल की. फैमिली वीक के दौरान तान्या ने अपनी मां के आने की उम्मीद लगाई थी, लेकिन सरप्राइज में भाई अमृतेश शो में एंटर हुए. प्रोमो वीडियो में अमृतेश जैसे ही घर में घुसे, तान्या की आंखों से आंसू छलक पड़े.
'बिग बॉस 19' में पहुंचे तान्या मित्तल के भाई ने दबाए दीदी के पैर
भावुक होकर तान्या ने उन्हें गले लगा लिया, लेकिन अमृतेश ने इंडियन कल्चर फॉलो करते हुए दीदी के पैर छुए. यही नहीं, उन्होंने तान्या के पैर दबाने तक शुरू कर दिए! तान्या ने हंसते हुए पूछा, 'फैमिली ने मेरा शो देखा तो क्या कहा? गुस्सा तो नहीं हैं न?' अमृतेश ने कहा कि सब सपोर्ट कर रहे हैं और घर पर सबकी दुआएं उनके साथ हैं. यह प्यारा भाई-बहन बॉन्ड देखकर फैंस इमोशनल हो गए.
दीपक ने हंसते हुए कहा- 'मैं तो सिर्फ एक मकसद से आया हूं. मालती ने आज तक घर पर मेरे लिए एक रोटी का टुकड़ा तक नहीं बनाया. अगर यहां खाना बना देगी, तो खाकर चला जाऊंगा!' मालती शरमा गईं और घरवालों की हंसी छूट पड़ी. दीपक ने आगे मजाक किया कि जब अश्नूर कौर ने उन्हें पानी दिया, तो बोले, 'मैंने पानी मांगा था, फिर भी नहीं मिला!' गौरव खन्ना ने तो कमेंट किया, 'मालती सोच रही होंगी कि घर से कोई आया ही क्यों?' दीपक की यह मस्ती ने घर का माहौल ब्राइट कर दिया.
इस हफ्ते नॉमिनेशन में मालती, तान्या, कुनिका सदानंद, गौरव खन्ना, फरहाना, अश्नूर कौर, प्रणीत मोर और अमाल मलिक खतरे में हैं. वोटिंग में गौरव लीड कर रहे हैं, जबकि मालती और कुनिका पर खतरा मंडरा रहा है. 'बिग बॉस 19' का यह वीक इमोशंस और एंटरटेनमेंट का परफेक्ट मिक्स है.