West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

फिर एंटरटेन करने आ रही हैं 'अंगूरी भाभी', 'भाबी जी घर पर हैं' में शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वापसी? जानें

'सही पकड़े हैं...', जैसा डायलॉग दर्शकों को फिर से एंटरटेन करने आ रहा है. जी हां जानकारी के मुताबिक 'भाबी जी घर पर हैं' 2.0 शो में एक बार फिर शिल्पा शिंदे वापसी कर सकती हैं.

imdb
Antima Pal

टीवी की दुनिया में एक बड़ा सरप्राइज होने वाला है. 'भाबी जी घर पर हैं' 2.0 शो की फैन फेवरेट अंगूरी भाभी का ओरिजिनल चेहरा शिल्पा शिंदे एक दशक बाद वापसी कर सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स शो को नया लुक देने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसमें शिल्पा शिंदे शुभांगी अत्रे की जगह अंगूरी बनी नजर आ सकती हैं.

यह खबर सुनते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं, क्योंकि अंगूरी का 'सही पकड़े हैं' डायलॉग आज भी यादों में ताजा है. शो 2015 में शुरू हुआ था और शिल्पा शिंदे ने पहले साल ही इसे घर-घर पहुंचा दिया. उनकी भोली-भाली अंगूरी भाभी ने दर्शकों के दिलों पर राज किया. लेकिन 2016 में मेकर्स के साथ मतभेद के चलते शिल्पा ने शो छोड़ दिया. उसके बाद शुभांगी अत्रे ने यह रोल संभाला और उन्होंने भी कमाल का काम किया. 

फिर एंटरटेन करने आ रही हैं 'अंगूरी भाभी'

शो दस साल से ज्यादा चला, लेकिन अब चैनल और प्रोड्यूसर्स को लगता है कि रिवाइवल की जरूरत है. एक सोर्स ने बताया 'शिल्पा की वापसी पर बात चल रही है. सब चाहते हैं कि डील जल्द फाइनल हो. नया सेट बन रहा है और स्टोरीलाइन में बड़े बदलाव होंगे, ताकि शो फिर से हिट हो जाए.' 

शिल्पा शिंदे, जो बिग बॉस 11 की विनर हैं, ने शो छोड़ने के बाद 'झलक दिखला जा' और 'मददम सर' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया. लेकिन अंगूरी का किरदार उनके करियर का टर्निंग पॉइंट था. वहीं शुभांगी ने 'चिड़िया घर' से 'भाबी जी' तक कई रोल्स निभाए और फैंस का प्यार कमाया. इस रिप्लेसमेंट की खबर से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कोई कह रहा है, 'ओरिजिनल अंगूरी ही बेस्ट है,' तो कोई शुभांगी की तारीफ कर रहा है.

मेकर्स के मुताबिक 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' की शूटिंग दिसंबर मिड में शुरू हो सकती है. नई स्टोरी में फ्रेश कैरेक्टर्स और ट्विस्ट्स होंगे, जो ह्यूमर को और मजेदार बनाएंगे. क्या यह शो फिर से टीआरपी की जंग जीतेगा? फैंस को इंतजार है. शिल्पा ने अभी कोई कमेंट नहीं दिया, लेकिन अगर यह न्यूज सच हुई, तो टेलीविजन इंडस्ट्री में तहलका मच जाएगा.