रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' को सेंसर बोर्ड ने दिया UA 16+ सर्टिफिकेट, हिंदी वर्जन होगा इतने मिनट छोटा

राजा शिवाजी' 1 मई को देशभर में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को दो भाषाओं- मराठी और हिंदी में एक साथ रिलीज किया जाएगा. लेकिन इस बार दोनों वर्जन की लंबाई अलग-अलग होने वाली है, जो बॉलीवुड में काफी अनोखा मामला है.

x
Antima Pal

मुंबई: रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' 1 मई को देशभर में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को दो भाषाओं- मराठी और हिंदी में एक साथ रिलीज किया जाएगा. लेकिन इस बार दोनों वर्जन की लंबाई अलग-अलग होने वाली है, जो बॉलीवुड में काफी अनोखा मामला है.

'राजा शिवाजी' को सेंसर बोर्ड ने दिया UA 16+ सर्टिफिकेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का हिंदी वर्जन मराठी वर्जन से ठीक 8 मिनट छोटा होगा. मराठी वर्जन की लंबाई 3 घंटे 15 मिनट 5 सेकंड (195.05 मिनट) है, जबकि हिंदी वर्जन 3 घंटे 7 मिनट 5 सेकंड का होगा. सेंसर बोर्ड CBFC ने दोनों वर्जन को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है. खास बात यह है कि दोनों वर्जन के बीच यह अंतर किसी सेंसर कट के कारण नहीं है. ये पूरी तरह रितेश देशमुख का अपना क्रिएटिव फैसला है. 


फिल्म के मराठी वर्जन को 24 अप्रैल को सेंसर क्लियरेंस मिला था. एक सूत्र ने बताया- 'आमतौर पर एक फिल्म के अलग-अलग भाषा वर्जन की लंबाई एक समान होती है. लेकिन रितेश ने इस बार कुछ नया करने का फैसला किया है. उन्होंने हिंदी दर्शकों के लिए कहानी को ज्यादा क्रिस्प और टाइट रखा है, ताकि उनका ध्यान बने रहे. वहीं मराठी वर्जन को थोड़ा लंबा रखा गया है क्योंकि मराठी दर्शक लोकल फ्लेवर और डिटेल्स का ज्यादा मजा लेते हैं.'

रितेश देशमुख इस फिल्म के न सिर्फ अभिनेता हैं बल्कि डायरेक्टर भी हैं. 'राजा शिवाजी' छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक भव्य ऐतिहासिक ड्रामा है. फिल्म में रितेश के अलावा कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. बॉलीवुड में यह पहला मौका नहीं है जब किसी फिल्म के दो वर्जन की लंबाई अलग हो, लेकिन इतने बड़े अंतर के साथ यह फैसला काफी चर्चा में है. कई लोग इसे रितेश का दर्शकों को समझकर किया गया स्मार्ट मूव बता रहे हैं.

मराठी सिनेमा के दर्शक पहले से ही फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि इसमें मराठी संस्कृति और स्थानीय स्वाद को अच्छी तरह दिखाया गया है. वहीं हिंदी वर्जन को पैन-इंडिया अपील देने के लिए थोड़ा संक्षिप्त रखा गया है. फिल्म की रिलीज से पहले यह खबर काफी वायरल हो रही है. 

दर्शक अब ये देखने को बेताब हैं कि रितेश का यह प्रयोग कितना सफल साबित होता है. क्या हिंदी वर्जन की छोटी लंबाई दर्शकों को ज्यादा पसंद आएगी या मराठी वर्जन का विस्तार उन्हें ज्यादा भाएगा? 1 मई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली 'राजा शिवाजी' इन दिनों सुर्खियों में है. रितेश देशमुख इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं, इसलिए फिल्म पर हर किसी की नजर टिकी हुई है.