मुंबई: दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और आखिरकार वो पल आ गया! आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान की कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर देखते ही दर्शक हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए. फिल्म की मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए दर्शकों को 15 मई 2026 की रिलीज डेट की भी खुशखबरी दे दी है.
ट्रेलर की शुरुआत काफी धांसू है. आयुष्मान खुराना पुलिस वाले के रोल में नजर आ रहे हैं. वो इतने बहादुर दिखाए गए हैं कि एक खतरनाक चीते को अकेले काबू में कर लेते हैं. लेकिन जैसे ही कहानी आगे बढ़ती है, सीन बदल जाता है. शिकारी खुद शिकार बन जाता है.
आयुष्मान तीन खूबसूरत हसीनाओं – वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान के बीच फंस जाते हैं. ट्रेलर में रोमांस, कॉमेडी और कन्फ्यूजन का मिश्रण है जो पूरे 2 मिनट 51 सेकंड तक दर्शकों को बांधे रखता है. फिल्म का पोस्टर भी काफी वायरल हो रहा है. इसमें आयुष्मान एक चीते के साथ बैठे नजर आ रहे हैं.
मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- 'शिकारी खुद हो गया शिकार. अब जाल में फंस गए हमारे प्रजापति पांडे.' यह लाइन फिल्म की पूरी कहानी को समेटे हुए है. कहानी में आयुष्मान का किरदार प्रजापति पांडे तीन महिलाओं के प्यार और उलझनों में फंस जाता है, जिससे कॉमेडी की भरपूर बारिश होती है.
पहले फिल्म 4 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसे टालकर 15 मई 2026 कर दिया. अब गर्मियों की शुरुआत में ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है. चारों कलाकारों का केमिस्ट्री ट्रेलर में ही दिख गई है. आयुष्मान का कॉमिक टाइमिंग हमेशा की तरह कमाल का है, जबकि वामिका, रकुल और सारा अपनी-अपनी स्टाइल में फिल्म को और मजेदार बना रही हैं. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. लोग कमेंट करके बता रहे हैं कि फिल्म देखने का इंतजार अब और मुश्किल हो गया है.