menu-icon
India Daily

5 साल की छोटी सी उम्र में शुरू किया था करियर, अब 21 की उम्र में करोड़ों की मालकिन बनीं अशनूर कौर, जानें नेटवर्थ

3 मई को अपना 22वां जन्मदिन मनाने जा रही अशनूर की सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. अशनूर कौर ने सिर्फ 5 साल की छोटी सी उम्र में बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था. धीरे-धीरे उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और आज पॉपुलर चेहरे बन चुकी हैं. 

antima
Edited By: Antima Pal
5 साल की छोटी सी उम्र में शुरू किया था करियर, अब 21 की उम्र में करोड़ों की मालकिन बनीं अशनूर कौर, जानें नेटवर्थ
Courtesy: x

मुंबई: टीवी अभिनेत्री अशनूर कौर अपनी उम्र से कहीं ज्यादा सफलता और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं. मात्र 22 साल की उम्र में अशनूर करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं. आलीशान घर, महंगी कारें और ब्रांडेड लाइफस्टाइल, अशनूर हर वह चीज एंजॉय कर रही हैं जो कई लोग सपने में भी नहीं सोच सकते.

5 साल की छोटी सी उम्र में शुरू किया था करियर

3 मई को अपना 22वां जन्मदिन मनाने जा रही अशनूर की सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. अशनूर कौर ने सिर्फ 5 साल की छोटी सी उम्र में बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था. धीरे-धीरे उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और आज पॉपुलर चेहरे बन चुकी हैं.

बिग बॉस 19 में मिली थी मोटी फीस

हाल ही में वह बिग बॉस 19 में भी नजर आईं. रिपोर्ट्स के अनुसार शो में एक हफ्ते के लिए उन्हें 6 लाख रुपये की मोटी फीस मिल रही थी. अशनूर कौर की नेटवर्थ करीब 7 से 10 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. यह कमाई सिर्फ एक्टिंग से नहीं बल्कि ब्रांड प्रमोशन्स, टीवी शोज और अन्य कामों से भी हुई है.

एक्ट्रेस जीती हैं लग्जरी लाइफस्टाइल

महज 19 साल की उम्र में अशनूर ने मुंबई में 3.5 BHK आलीशान फ्लैट खरीदा था, जिसकी कीमत आज करोड़ों में है. यह उनके मेहनत और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट का नतीजा है. अशनूर की लग्जरी लाइफस्टाइल की बात करें तो उनके गैराज में शानदार गाड़ियां खड़ी हैं. इनमें BMW 3 Series (करीब 45 लाख रुपये) और Mercedes-Benz E-Class जैसी प्रीमियम लग्जरी कारें शामिल हैं. ये गाड़ियां उनकी सफलता और अच्छे टेस्ट को दिखाती हैं.

कई पॉपुलर टीवी शोज में किया काम

अशनूर न सिर्फ काम करती हैं बल्कि अपनी फिटनेस और फैशन पर भी पूरा ध्यान देती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट्स देखकर फैंस हैरान रह जाते हैं. महंगे ब्रांड्स के कपड़े, विदेशी छुट्टियां और लाइफस्टाइल, सब कुछ उनको बेहद पसंद है. बचपन से ही इंडस्ट्री में सक्रिय रहने की वजह से अशनूर ने जल्दी अनुभव हासिल कर लिया. उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है, जिससे उनकी पहचान बनी.

आज वह युवा अभिनेत्रियों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं. 22 साल की उम्र में इतनी बड़ी सफलता हासिल करना आसान नहीं होता. अशनूर कौर ने मेहनत, लगन और स्मार्ट फैसलों से यह मुकाम हासिल किया है. उनके फैंस को उम्मीद है कि आगे भी वह और बेहतर काम करेंगी और अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को और शानदार बनाएंगी.