T20 World Cup 2026

Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर विराट कोहली ने इस अंदाज में किया विश, पोस्ट में लिख दी दिल की बात

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आज अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर उन्हें खास अंदाज में विश किया है. साथ ही विराट ने पोस्ट में वाइफ के लिए दिल की बात भी लिखी है.

Twitter
Antima Pal

Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर एक्ट्रेस के पति और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी के लिए एक दिल को छू लेने वाला जन्मदिन पोस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. फोटो में दोनों को वाइट कलर के कपड़ों में देखे जा सकते है. लेकिन तस्वीर से सबसे ज्यादा विराट का कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है.

विराट कोहली ने अनुष्का के लिए क्या लिखा?

बर्थडे पर अनुष्का के लिए पोस्ट शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी जीवन साथी, मेरी सेफ प्लेस, मेरी बेस्ट हाफ सबकुछ हो. आप हम सभी को सही रास्ता दिखाने का काम करती हो. हम हर दिन आपसे बहुत प्यार करते हैं. जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी अनुष्का शर्मा.' 

इस पोस्ट के साथ ही विराट कोहली ने अपनी नो-पर्सनल-पोस्टिंग स्ट्रीक को भी खत्म कर दिया. यह बात सभी जानते हैं कि भारतीय क्रिकेटर ने किसी वजह से जुलाई 2024 के बाद कोई भी पर्सनल फोटो पोस्ट नहीं की थी. हालांकि अपने बेटे अकाय के जन्म के समय उन्होंने अनुष्का के साथ एक पोस्ट शेयर की थी, लेकिन उसके बाद से विराट ने इंस्टाग्राम पर अपनी कोई भी फोटो अपलोड नहीं की है.

विराट और अनुष्का की लव स्टोरी

बता दें कि साल 2017 में विराट कोहली से अनुष्का शर्मा ने शादी की थी. दोनों एक विज्ञापन का शूट करते हुए मिले थे. इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया और बाद में दोनों ने साल 2017 में इटली में शादी कर ली. अपने पहले बच्चे के आने के बाद से अनुष्का एक्टिंग से दूर हैं. इस कपल के दो बच्चे हैं, वामिका और अकाय.