कामिनी कौशल के निधन पर अमिताभ बच्चन ने लिखा इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'एक-एक करके सब हमें छोड़कर जा रहे'
दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल के निधन पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक लंबा और दिल छूने वाला नोट शेयर किया. 98 साल की उम्र में कामिनी कौशल ने शुक्रवार को आखिरी सांस ली.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा अपनी भावुक बातों से फैंस का दिल जीत लेते हैं. इस बार उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल के निधन पर एक लंबा और दिल छूने वाला नोट शेयर किया. 98 साल की उम्र में कामिनी कौशल ने शुक्रवार को आखिरी सांस ली. बिग बी ने अपने ब्लॉग पर शनिवार को ये पोस्ट लिखी, जिसमें पुरानी दोस्ती, फिल्म इंडस्ट्री का योगदान और दुख की गहराई साफ झलक रही है. फैंस इसे पढ़कर इमोशनल हो गए.
अमिताभ ने लिखा, "एक और नुकसान... पुराने दिनों की प्यारी फैमिली फ्रेंड... जब विभाजन नहीं हुआ था... कामिनी कौशल जी... लेजेंडरी आर्टिस्ट, एक आइकन, जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया. वो आखिरी पल तक हमारे साथ रहीं. उनका परिवार और मां जी का परिवार विभाजन से पहले पंजाब में बहुत करीबी दोस्त थे." ये लाइनें पढ़कर लगता है जैसे बिग बी न सिर्फ एक एक्ट्रेस को याद कर रहे हैं, बल्कि बचपन की दोस्ती और पुराने भारत की याद ताजा कर रहे हैं.