menu-icon
India Daily

शेफ से सरकटा तक... आखिर कैसे 'राजीव भाटिया' बन गए बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी?

अक्षय कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. इन्होंने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में की है लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए इन्होंने काफी मेहनत की. एक्टर ने कई बार अपनी स्ट्रगल स्टोरी लोगों को बताई है जिससे उनके फैंस प्रेरणा लेते हैं.

India Daily Live
शेफ से सरकटा तक... आखिर कैसे 'राजीव भाटिया' बन गए बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी?
Courtesy: Instagram

90's दौर में वैसे तो कई हीरो आए है लेकिन सफलता ने हर किसी का हाथ नहीं थामा है. कई सितारों ने काफी मेहनत की उसके बाद वो स्टार बने हैं. इसी लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम है जिन्होंने अपनी लाइफ में काफी संघर्ष किया. हालांकि, अभिनेता की मेहनत सफल रही और आज अक्षय अरबों के मालिक बने.  हालांकि, यहां तक पहुंचने के लिए अभिनेता ने काफी मेहनत की. एक्टर ने कई बार अपनी स्ट्रगल स्टोरी लोगों को बताई है जिससे उनके फैंस प्रेरणा लेते हैं.

9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्में अक्षय कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. पंजाबी परिवार में जन्में अक्षय कुमार का असली नाम राजीव ओम भाटिया है लेकिन इनका स्टेज नाम अक्षय कुमार है. अक्षय कुमार को इसके अलावा, खिलाड़ी कुमार, अक्की के नामों से भी जाना जाता है.

अक्षय कुमार का संघर्ष

अक्षय कुमार ने अपनी 12वीं तक पढ़ाई पंजाब में ही पूरी की और ग्रेजुएशन के लिए इन्होंने एडमिशन लिया. लेकिन अभिनेता का पढ़ने में मन नहीं लगता था जिस कारण इन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और फिर बैंकॉक जाकर मार्शल आर्ट्स सिखा. इनके पिता ने इनकी मार्शल आर्ट्स की फीस भरने के लिए कर्ज लिया था. मार्शल आर्ट्स की क्लास लेते हुए अक्षय ने वेटर की नौकरी भी की.

बैंकॉक से वापस आने के बाद अक्षय कुमार चांदनी चौक में रहने लगे. अभिनेता ने अनुपम खेर के शो में बताया था कि जिस रुम में रहते थे वहां एक्टर के साथ 10-15 लड़के और रहते थे. इतना ही नहीं अक्षय ने आर्टिफिशियल ज्वैलरी बनाने का भी काम किया है. हालांकि, इसके बाद अक्षय कुमार अपने सपनों को पंख देने के लिए मुंबई आए और यहां इन्होंने मार्शल आर्ट्स का ट्यूशन देना शुरू किया.