menu-icon
India Daily

अजय से लेकर कार्तिक आर्यन तक...,टी-20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद खुशी से झूमा बॉलीवुड, दी टीम इंडिया को बधाई

कल का दिन हर भारतीय के लिए ऐतिहासिक दिन था क्योंकि टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया. इस टीम के बाद हर तरफ बस खुशियों की लहर थी. अब भारतीय टीम की इस शानदार जीत के बाद बॉलीवुड सितारों ने भी बधाई दी तो चलिए जानते हैं कि किस सेलेब ने क्या कहा?

India Daily Live
अजय से लेकर कार्तिक आर्यन तक...,टी-20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद खुशी से झूमा बॉलीवुड, दी टीम इंडिया को बधाई
Courtesy: Social Media

IND vs SA T20 World Cup 2024: कल का दिन हर भारतीय के लिए यादगार रहा है. टी-20 वर्ल्ड कप में कल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेल गया जिसमें भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत हासिल की है. 17 साल बाद टी-20 वर्ल्डकप भारत आया है. अब इस जीत के बाद हर तरफ खुशी का माहौल है. बॉलीवुड सितारों ने भी इस जीत की बधाई दी तो चलिए जानते हैं कि किस सितारे ने क्या कहा?

आपको बता दें कि कल के मैच में भारत ने 7 रन से साउथ अफ्रीका को मात दिया. पहले भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए. वहीं साउथ अफ्रीका 169 रन में ही सिमट गई. अब इस जीत के बाद हर किसी ने सोशल मीडिया पर बधाई देना शुरू कर दिया. इन सेलेब्स ने भी दी बधाई.

अजय देवगन

अजय देवगन ने इस शानदार जीत के बाद अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'शब्दों में अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकता! बधाई हो टीम इंडिया, आपने इतिहास रच दिया. यह जीत हमारे कानों में गूंज रही है.'

कार्तिक आर्यन

चंदू चैंपियन फेम एक्टर कार्तिक आर्यन ने भी टीम इंडिया को इस जीत के लिए बधाई दी और लिखा- 'टीम इंडिया ने सरेंडर करने से मना कर दिया. आपने आज विश्व कप नहीं बल्कि हमेशा के लिए दिल जीत लिया, टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत की बधाई.'

अर्जुन रामपाल

वहीं अर्जुन रामपाल ने हर एक खिलाड़ी के बारे में अच्छा बोलते हुए पोस्ट किया और लिखा- उफ्फ्फफफफ. फाइनली हम जीत गए. मेरे लिए जसप्रीत बुमराह मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट हैं. सूर्यकुमार यादव ने जो वो कैच लिया वो भले ही प्रेशर में था लेकिन सबसे अच्छा कैच था. वहीं हार्दिक पंड्या ने भी तबाही मचा दी. आखिरी ओवर में उन्होंने काफी धैर्य बना रखा था. विराट कोहली ने उस पारी में अच्छा खेला जो कि अब काफी मायने रखता है. लेकिन रोहित शर्मा का ड्राई रन को तोड़ना मेरे लिए सोने पर सुहागा है. टीम इंडिया. शाबाश..साउथ अफ्रीका लेकिन नीले रंग के लोग चैंपियन हैं और ये हमारे लिए खास है. सभी को भारत की जीत पर बधाई. भारत चैंपियन. #indiachampions #indiavssouthafrica #T20IWorldCup .

अमिताभ बच्चन

बिग बी ने भी अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- टीम इंडिया द्वारा बहाए गए आंसुओं के साथ एक सुर में बहते हुए आंसू....विश्व चैंपियन भारत, भारत माता की जय..जय हिन्द, जय हिन्द, जय हिन्द!