'इस बार सवारी बड़ी है...', 'गोलमाल 5' को लेकर अजय देवगन ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट, फैंस हुए एक्साइटेड
अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शेड्यूल की जानकारी साझा की. पोस्ट में उन्होंने फिल्म की कुछ झलकियां दिखाईं और कैप्शन लिखा- 'इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा. गोलमाल 5 का ऊटी शेड्यूल लड़कों के साथ.'
मुंबई: दर्शकों की चहेती कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'गोलमाल' की पांचवीं फिल्म की शूटिंग आखिरकार शुरू हो गई है. निर्देशक रोहित शेट्टी ने ऊटी में फिल्म के पहले शेड्यूल की शुरुआत कर दी है. इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नॉस्टैल्जिक वीडियो शेयर किया, जिसमें पूरी 'गोलमाल गैंग' के साथ उनकी सवारी दिखाई गई.
वीडियो में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है शरमन जोशी की वापसी. शरमन जोशी ने 2006 में रिलीज हुई मूल 'गोलमाल' फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाया था. उनके दोबारा फ्रैंचाइजी में शामिल होने की खबर ने पुराने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है. कई फैंस सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि 'असली गोलमाल की टीम वापस आ गई है.'
अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शेड्यूल की जानकारी साझा की. पोस्ट में उन्होंने फिल्म की कुछ झलकियां दिखाईं और कैप्शन लिखा- 'इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा. गोलमाल 5 का ऊटी शेड्यूल लड़कों के साथ.'
इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाएंगे अक्षय कुमार
अजय देवगन के साथ इस फिल्म में अक्षय कुमार की भी पुष्टि हो चुकी है. दोनों सुपरस्टार्स के साथ शरमन जोशी, तुषार कपूर और अन्य कलाकारों की पूरी टीम एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है. रोहित शेट्टी इस बार भी अपनी सिग्नेचर स्लैपस्टिक कॉमेडी और हाई-ऑक्टेन एक्शन-कॉमेडी का मिश्रण पेश करने वाले हैं.
'गोलमाल 5' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह
'गोलमाल' सीरीज की शुरुआत साल 2006 में हुई थी. पहले फिल्म ने अपनी मजेदार कहानी, बेतुकी स्थितियों और यादगार डायलॉग्स के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसके बाद 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. अब 'गोलमाल 5' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है क्योंकि यह मूल टीम के साथ वापसी कर रही है.
फिल्म को टी-सीरीज के साथ मिलकर बनाया जा रहा है. प्रोडक्शन टीम का कहना है कि इस बार कहानी और भी मजेदार और बड़े स्केल पर बनाई जा रही है. ऊटी का खूबसूरत माहौल फिल्म को और आकर्षक बनाने में मदद करेगा. फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि रोहित शेट्टी इस बार 'गोलमाल 5' में क्या नया ट्विस्ट लाते हैं. शरमन जोशी की वापसी के साथ-साथ अजय देवगन और अक्षय कुमार की जोड़ी भी दर्शकों को खास मजा देने वाली मानी जा रही है.