T20 World Cup 2026

तलाक की खबरों के बीच दुबई में स्पॉट हुए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, लोगों ने कहा- चलो बढ़िया है

जब से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, को अंबानी परिवार के फंक्शन में नहीं देखा गया तब से ही इनकी तलाक की खबरें चल रही थीं. अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय दोनों अपनी बेटी अराध्या के साथ दिखाई दे रहे हैं.

Social Media
India Daily Live

जब से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, को अंबानी परिवार के फंक्शन में नहीं देखा गया तब से फैंस के मन में अलग-अलग तरह के सवाल पैदा होने लगे. कई लोगों को तो लगा कि दोनों के बीच अनबन हुई है और इनका तलाक होने वाला है. हालांकि, हद तो तब हुई जब अभिषेक बच्चन ने तलाक वाली पोस्ट लाइक की, उस वक्त हर किसी को लगा कि दोनों सच में अलग होने वाले हैं. हालांकि, अब इन सब अफवाहों पर ब्रेक लग गया है क्योंकि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को अभी हाल ही में दुबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया.

कपल ने वैसे तो अपने तलाक की खबरों पर अब तक चुप्पी साध रखी है लेकिन इस बीच, दुबई एयरपोर्ट से कपल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों साथ में दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान इनकी बेटी अराध्या भी इनके साथ नजर आ रही हैं. वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने बताया कि यह एक पुराना वीडियो है. तो वहीं कुछ ने कहा अराध्या इतनी बड़ी लग रही इस वीडियो में मतलब ये अभी का वीडियो है.

Abhishek Bachchan और ऐश्वर्या राय का लुक हुआ जारी

वीडियो में Abhishek Bachchan आगे चल रहे हैं और वहीं उनकी बेटी ऐश्वर्या और आराध्या पीछे हैं. इस दौरान अराध्या अपनी मां का हाथ पकडे़ नजर आ रही हैं. इनके लुक की बात करें तो अभिषेक बच्चन जहां अभिषेक डेनिम पहने कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं. वहीं ऐश्वर्या पूरी तरह से काले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं. 

वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि क्या बेहतरीन जोड़ी है. वहीं एक यूजर ने लिखा दोनों ऐसे ही साथ में रहें