G2 New Poster: अदिवि शेष, इमरान हाशमी और वामिका गब्बी की स्पाई-थ्रिलर 'G2' का नया पोस्टर आउट, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गुडाचारी' की सातवीं सालगिरह के मौके पर इसके सीक्वल 'G2' के निर्माताओं ने प्रशंसकों को एक शानदार सरप्राइज दिया है. इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म के पहले लुक पोस्टर जारी किए गए हैं, जिसमें लीड स्टार्स अदिवि शेष, इमरान हाशमी और वामिका गब्बी की धमाकेदार झलक दिखाई दे रही है. फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
G2 New Poster: 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गुडाचारी' की सातवीं सालगिरह के मौके पर इसके सीक्वल 'G2' के निर्माताओं ने प्रशंसकों को एक शानदार सरप्राइज दिया है. इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म के पहले लुक पोस्टर जारी किए गए हैं, जिसमें लीड स्टार्स अदिवि शेष, इमरान हाशमी और वामिका गब्बी की धमाकेदार झलक दिखाई दे रही है. फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसे तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.
स्पाई-थ्रिलर 'G2' का नया पोस्टर आउट
'G2' का निर्देशन विनय कुमार सिरिगिनीदी ने किया है, जो इस फिल्म के साथ अपने निर्देशकीय करियर की शुरुआत कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद (पीपल्स मीडिया फैक्ट्री), अभिषेक अग्रवाल (अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स) और एके एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले किया जा रहा है. यह फिल्म 'गुडाचारी' की कहानी को आगे बढ़ाएगी, जिसमें अदिवि शेष एक बार फिर एजेंट गोपी के किरदार में नजर आएंगे. इस बार कहानी को ग्लोबल लेवल पर ले जाया गया है, जिसमें 6 देशों में 150 दिनों तक शूटिंग हुई और 23 सेट्स का निर्माण किया गया.
पोस्टर में अदिवि शेष का दमदार अंदाज, इमरान हाशमी का रहस्यमयी किरदार और वामिका गब्बी की स्टाइलिश मौजूदगी दर्शकों का ध्यान खींच रही है. इमरान हाशमी इस फिल्म के साथ तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं और उनके किरदार माइकल और प्रिंस विथाल की चर्चा जोरों पर है. वामिका गब्बी, जो 'जुबली' और 'खुफिया' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, इस फिल्म में एक अलग किरदार निभाएंगी.
और पढ़ें
- Song Young Kyu Died: साउथ कोरियन एक्टर सोंग यंग-क्यू की कार में मिली लाश, ड्रंक ड्राइविंग विवाद के बाद हुई मौत
- ओवल टेस्ट में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत से खुशी से झूमे बॉलीवुड सितारे, सुनील शेट्टी से लेकर करीना कपूर तक ने यूं मनाया जश्न
- Mahavatar Narsimha OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही 'महावतार नरसिम्हा' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? सामने आई डिटेल्स