लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के नतीजे कल यानी 23 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे. बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज से शाम 4 बजे रिजल्ट की औपचारिक घोषणा की जाएगी. इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 52 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था.
लंबे समय से इन छात्रों का रिजल्ट आने का इंतजार खत्म होने जा रहा है. पहले खबरें आ रही थीं कि रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी हो सकता है, लेकिन बोर्ड ने आधिकारिक रूप से 23 अप्रैल की तारीख तय कर दी है. रिजल्ट घोषणा के बाद छात्र अपना परिणाम आसानी से देख सकेंगे. बोर्ड ने दो आधिकारिक वेबसाइट जारी की हैं, जहां छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

UP Board Result 2026 x
पहली वेबसाइट www.upmsp.edu.in है और दूसरी https://results.digilocker.gov.in/ है.
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को इन आसान स्टेप्स का पालन करना होगा:-
अपने मोबाइल या कंप्यूटर में यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in खोलें.
होमपेज पर हाईस्कूल या इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर सही-सही दर्ज करें.
सबमिट बटन दबाएं.
आपका पूरा मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा.
छात्र अपना रोल नंबर पहले से ही तैयार रखें ताकि रिजल्ट आते ही तुरंत चेक कर सकें. अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से लोडिंग में दिक्कत हो तो थोड़ी देर बाद फिर से ट्राई करें. डिजीलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं.
यूपी बोर्ड के रिजल्ट को डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है. इसके लिए छात्रों को डिजीलॉकर अकाउंट बनाना या लॉगिन करना होगा. डिजीलॉकर पर रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है. बोर्ड ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा किसी अन्य वेबसाइट या सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर भरोसा न करें. रिजल्ट सिर्फ शाम 4 बजे के बाद ही उपलब्ध होगा.
यह रिजल्ट उन हजारों छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो आगे की पढ़ाई या करियर से जुड़े फैसले लेने वाले हैं. अच्छे अंक पाने वाले छात्र अब कॉलेज एडमिशन या विभिन्न कोर्सेस के लिए आवेदन कर सकेंगे. अगर किसी छात्र को रिजल्ट में कोई समस्या आए या मार्क्स में संशोधन की जरूरत पड़े तो बोर्ड के नियमों के अनुसार स्क्रूटनी या रीचेकिंग के लिए बाद में आवेदन कर सकता है. कल शाम 4 बजे यूपी बोर्ड के 52 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा.