आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, रविवार को गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी अपडेट; टंकी भरवाने से पहले जरूर जान लें
आज 21 दिसंबर, रविवार को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं. तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें अपडेट करती हैं.
नई दिल्ली: आज 21 दिसंबर, रविवार है और देशभर में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं. सरकारी तेल कंपनियां हर दिन की तरह आज भी सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट अपडेट करती हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है. लगातार कुछ समय से ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है.
अगर आप आज गाड़ी में टंकी फुल कराने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल रेट जरूर चेक कर लें. अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय करों के कारण ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है. आप अपने मोबाइल से एसएमएस या तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के जरिए आसानी से अपने शहर के ताजा रेट जान सकते हैं.
क्या हैं आपके शहर के पेट्रोल के रेट:
क्या हैं आपके शहर के डीजल के रेट:
अपने शहर की कीमत कैसे जानें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल कितने रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, तो आप यह जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल पर पा सकते हैं.
-
इंडियन ऑयल ग्राहक: अपने मोबाइल से लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92249 92249 पर.
-
BPCL ग्राहक: लिखें – RSP <डीलर कोड> और भेजें 92231 12222 पर.
डीलर कोड आपको पेट्रोल पंप पर या संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर मिल जाएगा.
कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट
भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत की अनुमति दी जाती है. इसका पालन डीजल रिटेलर्स और यूजर्स को सख्ती से पालन करना होता है. ऐसे कई कारक हैं जो या तो फ्यूल की कीमतों को नीचे लाते हैं या फिर उन्हें बढ़ाते हैं.