T20 World Cup 2026

Gold and Silver Rate: आपके शहर में सोने और चांदी की कीमतें, जानें क्यों आई गिरावट?

इसका सबसे बड़ा कारण है दुनियाभर में चल रही राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता. आंकड़ों की मानें तो पिछले 20 सालों में यानी 2005 में जो सोना ₹7,638 प्रति 10 ग्राम था, वही 2025 में बढ़कर ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम के पार हो गया है.

Reepu Kumari

Gold and Silver Rate: 21 जून को सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. इसकी बड़ी वजह इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव और अमेरिका के फेडरल बैंक द्वारा ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपनाना है. इसकी वजह से निवेशकों का भरोसा थोड़ा डगमगाया और घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई.

हालांकि, हाल के महीनों में सोने की कीमतें लगातार ऊंचाई पर बनी हुई हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है दुनियाभर में चल रही राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता. आंकड़ों की मानें तो पिछले 20 सालों में यानी 2005 में जो सोना ₹7,638 प्रति 10 ग्राम था, वही 2025 में बढ़कर ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम के पार हो गया है.

रिपोर्ट क्या कहती है

एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, सोना पिछले 6 महीनों से लगातार मंहगा होता जा रहा है. यह ट्रेंड 2002 के बाद पहली बार देखा गया है. जून 2025 में अब तक सोने की कीमतों में करीब 3% की बढ़त दर्ज की गई है.

अगर जून का महीना भी बढ़त के साथ खत्म होता है, तो यह लगातार 6वां महीना होगा जब सोना महंगा हुआ है. ऐसा बीते 75 सालों में सिर्फ 13 बार ही हुआ है.

आज भारत में सोने का रेट

शहर


आज भारत में चांदी का रेट

शहर

भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमतें तय करने के पीछे कई अहम फैक्टर होते हैं. सबसे पहले तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव क्या है, इसका बड़ा असर यहां की कीमतों पर पड़ता है. इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू भी कीमतों को प्रभावित करती है. अगर रुपया कमजोर होता है तो सोना महंगा हो जाता है. इसके अलावा सरकार द्वारा लगाए गए आयात शुल्क, जीएसटी और दूसरे टैक्स भी इसकी कीमत को बढ़ा सकते हैं. भारत में सोना केवल एक निवेश नहीं, बल्कि परंपराओं और भावनाओं से जुड़ा होता है.