T20 World Cup 2026

Gold and Silver Rate: गिरावट के बाद आई चमक! सोना-चांदी ने दिखाया दम, बढ़े दाम

भारत में सोना और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं, और यह बदलाव कई वजहों पर निर्भर करता है. सबसे अहम भूमिका अंतरराष्ट्रीय बाजार की होती है, खासकर लंदन बुलियन मार्केट और अमेरिका के COMEX की.

Pinterest
Reepu Kumari

Gold and Silver Rate: 1 अगस्त को कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया. 24 कैरेट सोने का भाव 596 रुपये की तेजी के साथ 69,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. यह बढ़ोतरी बीते कुछ दिनों में आई गिरावट के बाद देखने को मिली, जिससे निवेशकों और खरीदारों में एक बार फिर उत्साह देखा गया.

चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई. 1 अगस्त को यह 568 रुपये बढ़कर 83,542 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई. सोने और चांदी की इस तेजी को लेकर बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतकों और मांग में इजाफा इसकी बड़ी वजह हैं. 1 अगस्त को जानें क्या है सोना-चांदी की कीमत. 

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम (INR)

ग्राम

आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम (INR)

ग्राम

आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम (INR)

ग्राम

आज दिल्ली में प्रति ग्राम/किग्रा चांदी की कीमत (INR)

ग्राम

भारत में कैसे तय होती है सोना और चांदी की कीमत?

भारत में सोना और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं, और यह बदलाव कई वजहों पर निर्भर करता है. सबसे अहम भूमिका अंतरराष्ट्रीय बाजार की होती है, खासकर लंदन बुलियन मार्केट और अमेरिका के COMEX की. वहां के भाव को ही भारत में रेफरेंस के रूप में लिया जाता है.इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी कीमतों को प्रभावित करती है.अगर रुपया कमजोर होता है, तो आयात महंगा पड़ता है और सोने की कीमत बढ़ जाती है.

इसके अलावा भारत सरकार द्वारा लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स भी फाइनल रेट में शामिल होते हैं. देश की प्रमुख संस्था IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) रोजाना सुबह और दोपहर में ज्वैलर्स से रेट लेकर औसत भाव तय करती है. इसी आधार पर देशभर में रेट फिक्स होता है.साथ ही MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर होने वाला वायदा कारोबार और त्योहारी मांग भी सोने-चांदी की कीमतों को ऊपर-नीचे करता है.