menu-icon
India Daily

Mercedes AMG GLC 53 Coupe भारत में कब होगी लॉन्च? कंफर्म डेट से लेकर कीमत तक, यहां पूरी डिटेल

मर्सिडीज-बेंज का दावा है कि एएमजी जीएलसी 53 महज 4.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. यह भारत में वर्तमान में बिक रही एएमजी जीएलसी 43 कूपे से 0.6 सेकंड तेज है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Mercedes AMG GLC 53 Coupe भारत में कब होगी लॉन्च? कंफर्म डेट से लेकर कीमत तक, यहां पूरी डिटेल
Courtesy: @mbmaybachfans

Mercedes-AMG GLC 53: मर्सिडीज लवर्स के लिए काम की खबर है. कंपनी अगले साल भारत में नई एएमजी जीएलसी 53 कूपे लॉन्च करने की योजना बना रही है. यह परफॉर्मेंस एसयूवी कूपे 2027 के अंत बाजार में आ सकती है. भारत में जीएलसी लाइनअप के लिए यह एक बड़ा अपग्रेड होगा. पहली बार, दूसरी पीढ़ी की जीएलसी को भारत में छह-सिलेंडर इंजन मिलेगा.

मर्सिडीज-बेंज ने इस साल की शुरुआत में वैश्विक स्तर पर नई एएमजी जीएलसी 53 को एसयूवी और कूपे दोनों बॉडी स्टाइल में पेश किया था. हालांकि, खबरों के मुताबिक भारत में इसका सिर्फ कूपे वर्जन ही उपलब्ध होगा. उम्मीद है कि यह नया मॉडल मौजूदा एएमजी जीएलसी 43 कूपे से ऊपर की श्रेणी में आएगा.

शक्तिशाली 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन

एएमजी जीएलसी 53 कूप में 3.0 लीटर का इनलाइन छह-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है. यह 449 हॉर्सपावर और 600 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है. ओवरबूस्ट फंक्शन के साथ, टॉर्क 10 सेकंड के लिए 640 एनएम तक पहुंच जाता है. एसयूवी में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी है जो 23 हॉर्सपावर और 205 एनएम का अतिरिक्त टॉर्क प्रदान करता है.

एएमजी जीएलसी 53 मात्र 4.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति

घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. यह भारत में वर्तमान में बिक रही एएमजी जीएलसी 43 कूपे से 0.6 सेकंड तेज है. पावर को 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और एएमजी परफॉर्मेंस 4मैटिक+ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के माध्यम से चारों पहियों तक पहुंचाया जाता है.

बेहतर प्रदर्शन वाला अपडेटेड इंजन

एएमजी जीएलसी 53 में इस्तेमाल किया गया इंजन मर्सिडीज-बेंज के मौजूदा 3.0-लीटर छह-सिलेंडर इंजन का काफी अपडेटेड वर्जन है. इसमें नए सिलिंडर हेड, संशोधित इंटेक और एग्जॉस्ट पोर्ट, नया इंटेक कैमशाफ्ट, अधिक क्षमता वाला इंटेक सिस्टम और इंटरकूलर शामिल हैं. इन अपग्रेड्स का उद्देश्य प्रदर्शन और रिस्पॉन्सिवनेस को बेहतर बनाना है.

 ड्रिफ्ट मोड वाली पहली एएमजी एसयूवी

नई एएमजी जीएलसी 53 की सबसे बड़ी खासियत में से एक इसका ड्रिफ्ट मोड है. यह फीचर पाने वाली यह पहली एएमजी एसयूवी है. एसयूवी में पावर्ड रियर-एक्सल लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल, रियर-व्हील स्टीयरिंग, एडैप्टिव डैम्पर्स और स्लिपरी, कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट+ और इंडिविजुअल सहित कई ड्राइव मोड भी दिए गए हैं.

स्पोर्टी डिजाइन और एएमजी अपडेट्स

एएमजी जीएलसी 53 कूपे को हमेशा की तरह एएमजी स्टाइलिंग ट्रीटमेंट दिया गया है. इसमें आक्रामक एयरोडायनामिक एलिमेंट्स, कार्बन फाइबर ट्रिम्स और 21 इंच के फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड के तौर पर मिलते हैं. मर्सिडीज ने एक नया एग्जॉस्ट सिस्टम भी जोड़ा है जिसमें खास रेजोनेटर्स लगे हैं, जिससे एग्जॉस्ट की आवाज़ और भी दमदार और स्पोर्टी हो जाती है.

कीमत कितनी हो सकती है?

फिलहाल, भारत में बिकने वाली AMG GLC 43 कूपे सबसे स्पोर्टी GLC है. इसकी कीमत 99.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसमें 2.0 लीटर का चार-सिलेंडर इंजन लगा है. आगामी AMG GLC 53 कूपे से कहीं अधिक दमदार परफॉर्मेंस, रोमांचक ड्राइविंग अनुभव और अधिक कीमत की उम्मीद है.