Top 10 best-selling cars in India: अप्रैल 2026 भारतीय ऑटो सेगमेंट के लिए धमाकेदार रहा. कई कंपनियों को उम्मीद से ज्यादा ही ग्राहकों से प्यार मिला. इतनी बिक्री हुई कि रिकॉर्ड बन गया. सबसे ज्यादा गदर काटा है मारुति डिजायर और टाटा पंच ने. अप्रैल में ऑटो सेगमेंट की बिक्री रिकॉर्ड पर अगर आप नजर डालेंगे तो कुल डिलीवरी 4,41,721 यूनिट तक पहुंच गई. जो पिछले साल की तुलना में 25% का इजाफा हुआ है.
हालांकि, मार्च 2026 की तुलना में बिक्री में 1.3% की मामूली गिरावट देखी गई. मारुति सुजुकी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार निर्माता कंपनी बनी रही. टाटा मोटर्स दूसरे स्थान पर रही, उसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा और हुंडई का स्थान रहा.
मारुति डिजायर अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इस सेडान की 23,580 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल अप्रैल में 16,996 यूनिट्स बिकी थीं. इसने सालाना आधार पर 39% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की.
टाटा पंच ने बिक्री चार्ट में दूसरा स्थान हासिल किया. टाटा ने अप्रैल 2026 में पंच की 19,107 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 12,496 यूनिट्स बिकी थीं. यह सालाना आधार पर 53% की भारी वृद्धि दर्शाती है.
मारुति एर्टिगा भारत की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी बन गई. अप्रैल 2026 में इस मॉडल की कुल 19,063 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई.
मारुति सुजुकी ने अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखते हुए फ्रॉनक्स, वैगनआर और बलेनो को बिक्री रैंकिंग में क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर पहुंचाया. शेष बिक्री आंकड़े नीचे दी गई सूची में उपलब्ध हैं.