West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Mahindra ATV: इंजन फौलादी, रफ्तार में सबका बाप...जवानों के लिए महिंद्रा की नई बाहुबली गाड़ी तैयार

महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय महिंद्रा थार रॉक्स पर आधारित एक खास ऑल-टेरेन व्हीकल तैयार किया है, जिसे सेना के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बार फिर स्वदेशी ताकत का प्रदर्शन देखने को मिला है. महिंद्रा ने अपनी चर्चित थार रॉक्स पर आधारित एक नई सैन्य गाड़ी पेश की है, जो खासतौर पर कठिन इलाकों और युद्ध जैसी परिस्थितियों के लिए तैयार की गई है. यह गाड़ी सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि एक रणनीतिक वाहन के रूप में विकसित की गई है. कंपनी का दावा है कि यह जवानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है और हर तरह के मुश्किल रास्तों पर भरोसेमंद साबित होगी.

मजबूती और डिजाइन में दिखा सैन्य अंदाज

इस नए ऑल-टेरेन व्हीकल का लुक काफी दमदार और आक्रामक है. सामने की तरफ थार रॉक्स जैसी LED हेडलाइट्स और ग्रिल दी गई हैं, लेकिन इसके साथ भारी-भरकम बंपर जोड़ा गया है. इसमें लगा विंच कीचड़ या गड्ढों में फंसी गाड़ी को निकालने में मदद करता है. गाड़ी के शीशे को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पाइप फ्रेम लगाया गया है, जो इसे अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है.

खुला ढांचा, तेज कार्रवाई के लिए तैयार

इस गाड़ी में पारंपरिक दरवाजों और छत को हटा दिया गया है. उनकी जगह मजबूत रोल केज और पाइप स्ट्रक्चर दिया गया है, जिससे जवान आसानी से अंदर-बाहर हो सकते हैं. ऊपर की तरफ 360 डिग्री घूमने वाला टरेट लगाया जा सकता है, जहां मशीन गन फिट की जा सकती है. यह फीचर इसे चलते-फिरते ऑपरेशन के लिए बेहद उपयोगी बनाता है.

कठिन रास्तों के लिए खास तैयारी

ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखते हुए इसमें 18 इंच के मजबूत टायर लगाए गए हैं और इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ाई गई है. नीचे की तरफ अंडरबॉडी प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे पथरीले रास्तों पर नुकसान का खतरा कम होता है. पीछे की तरफ अतिरिक्त पहिए और फ्यूल के लिए जेरीकेन होल्डर भी दिया गया है, जो लंबे मिशनों में मददगार साबित होगा.

जवानों के सामान के लिए स्मार्ट व्यवस्था

इस गाड़ी में सेना के उपकरण रखने के लिए खास MOLLE सिस्टम लगाया गया है. इसके जरिए हथियार और जरूरी सामान आसानी से व्यवस्थित किया जा सकता है. सीटों को आर्मी ग्रीन रंग में डिजाइन किया गया है, जो इसे पूरी तरह सैन्य लुक देता है. हर छोटी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसका इंटीरियर तैयार किया गया है.

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

इस ATV में 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 172bhp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 4x4 ड्राइव सिस्टम मौजूद है, जिससे यह पहाड़, रेत और कीचड़ जैसे कठिन इलाकों में भी आसानी से चल सकती है. कंपनी का कहना है कि ट्रायल के बाद यह गाड़ी सेना के ऑपरेशन में नई ताकत जोड़ सकती है.