US Israel Iran War West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

कौन से है वो काम जिनसे नाराज होती हैं मां लक्ष्मी? आज ही कर लें नोट वरना हो जाएंगे कंगाल!

शास्त्रों में मंगलवार को कर्ज लेना बेहद अशुभ माना गया है. इस दिन उधार लेने से कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता है और कभी-कभी स्थाई रूप से घर में कर्ज का निवास हो जाता है. इसी तरह बुधवार के दिन किसी को कर्ज देना भी लक्ष्मी को अप्रसन्न करता है. अगर कोई बहुत जरूरतमंद हो तो एक बार मदद की जा सकती है, लेकिन बार-बार ऐसा करने से धन की देवी घर छोड़ सकती हैं.

pinterest
Antima Pal

धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाना हर किसी की इच्छा होती है. कई लोग रोज पूजा-पाठ करते हैं, मेहनत करते हैं और दान-पुण्य भी करते हैं, फिर भी घर में लक्ष्मी स्थिर नहीं रहती. पैसा आता है तो चला भी जाता है और कर्ज का बोझ बढ़ता जाता है. शास्त्रों और वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ छोटी-छोटी गलतियां ऐसी होती हैं जिनसे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं.

भले ही आप कितना भी पुण्य क्यों न कर लें, अगर इन गलतियों को नहीं सुधारा तो धन-समृद्धि घर में नहीं ठहरती. आइए जानते हैं कुछ प्रमुख कारण जो लक्ष्मी को नाराज कर सकते हैं. 

गलत दिनों में कर्ज का लेन-देन

शास्त्रों में मंगलवार को कर्ज लेना बेहद अशुभ माना गया है. इस दिन उधार लेने से कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता है और कभी-कभी स्थाई रूप से घर में कर्ज का निवास हो जाता है. इसी तरह बुधवार के दिन किसी को कर्ज देना भी लक्ष्मी को अप्रसन्न करता है. अगर कोई बहुत जरूरतमंद हो तो एक बार मदद की जा सकती है, लेकिन बार-बार ऐसा करने से धन की देवी घर छोड़ सकती हैं.

पवित्र चीजों का अनादर

कमल के फूल, बिल्वपत्र या अन्य पवित्र वस्तुओं का सम्मान न करना भी एक बड़ी गलती है. इन्हें कहीं भी फेंक देना, लांघना या पैरों तले कुचलना मां लक्ष्मी को बहुत बुरा लगता है. पूजा के बाद इन चीजों का उचित तरीके से विसर्जन या सम्मानपूर्वक रखना चाहिए.

वास्तु दोष से परेशानी

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में शौचालय या रसोई बनाना बहुत अशुभ होता है. इस दिशा में दोष होने से कर्ज आसानी से घर में घुसता है, धन हानि होती है और रोग भी बढ़ते हैं. लक्ष्मी ऐसी जगह पर वास नहीं करती जहां वास्तु दोष हो.

अन्य आम गलतियां

घर में गंदगी रखना या साफ-सफाई पर ध्यान न देना.

महिलाओं का अपमान या उनका सम्मान न करना (क्योंकि लक्ष्मी स्त्री रूप में भी पूजी जाती हैं).

सूर्यास्त के बाद अनावश्यक लेन-देन या सफाई न करना.

पूजा में लापरवाही या दीपक न जलाना.

ये छोटी-छोटी आदतें लगातार करने से धन की देवी नाराज हो जाती हैं. शास्त्र कहते हैं कि लक्ष्मी जहां शुद्धता, सम्मान और सही आचार-विचार देखती हैं, वहीं निवास करती हैं. अगर आप भी महसूस कर रहे हैं कि मेहनत के बावजूद धन नहीं टिकता, तो इन बातों पर ध्यान दें. वास्तु दोष सुधारें, पूजा में श्रद्धा रखें और ऊपर बताई गलतियों से बचें. मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.