ग्रहों के उथल-पुथल का सीधा असर इंसान के जीवन पर पड़ता है. आज 28 अप्रैल 2026 यानी मंगलवार के दिन कुछ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. इस समय सूर्य मेष राशि में और शनि मीन राशि में विराजमान है. जिसका सीधा असर राशियों पर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन.
मेष राशि वालों के लिए आज शत्रुओं पर दबदबा बरकरार रहेगा, हालांकि थोड़ी मानसिक अशांति रह सकती है. स्वास्थ्य पर थोड़ा असर दिख रहा है, लेकिन प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे. संतान पक्ष बेहद अनुकूल है और व्यापार में भी अच्छी प्रगति संभव है.
वृषभ राशि वालों को भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय पूरी सावधानी बरतें. प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी बहस हो सकती है, जबकि संतान को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी. स्वास्थ्य और व्यापार दोनों अच्छे रहने के संकेत हैं.
मिथुन वालों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का योग है. भूमि, भवन या वाहन खरीदने की संभावना बन रही है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. व्यापार अच्छा चलेगा.
कर्क राशि वालों का पराक्रम आज रंग लाएगा. व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी और स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा. प्रेम और संतान का पक्ष मध्यम रहेगा. लाल वस्तु पास रखने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
सिंह राशि वालों के लिए धन लाभ का समय है. परिवार और अपनों की संख्या बढ़ने के योग हैं. स्वास्थ्य कभी नरम तो कभी गरम रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहने वाला है. सूर्य को जल अर्पित करना आज शुभ होगा.
कन्या राशि वालों में सौम्यता बढ़ेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा प्रेम और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापार क्षेत्र भी अनुकूल रहेगा. तांबे की वस्तु दान करना विशेष रूप से शुभ फल देगा.
तुला राशि वालों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अज्ञात भय और बेवजह की चिंता सताएगी. हालांकि स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सब अच्छे रहेंगे. हरी वस्तु पास रखकर मानसिक शांति बनाए रखें.
वृश्चिक वालों के लिए आय के नए स्रोत बनने के साथ पुराने स्रोतों से भी लाभ होगा. स्वास्थ्य पर थोड़ा असर रह सकता है, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार बेहद अनुकूल रहेंगे.
धनु राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलने के मजबूत योग हैं. व्यापार के दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा है. भगवान गणेश को प्रणाम करना अत्यंत शुभ होगा.
मकर राशि वालों का भाग्य आज साथ देगा. यात्रा के सुखद योग बन रहे हैं और रोजी-रोजगार में तरक्की की संभावना है. स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा. मां काली को प्रणाम करना लाभकारी होगा.
कुंभ राशि वालों के लिए परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतें. चोट-चपेट या किसी छोटी परेशानी की आशंका है प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी.
मीन राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा तथा प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति मजबूत बनी रहेगी. भगवान गणेश की आराधना करना मंगलकारी सिद्ध होगा.