menu-icon
India Daily

ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है तुला राशि वालों का दिन, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

आज 7 मई 2026, गुरुवार के दिन ग्रहों की चाल बता रही है कि एनर्जी का फलों ज्यादा रहने वाला है. जिसका सीधा असर सभी राशियों पर पड़ेगा. लेकिन कुछ राशि वालों के लिए यह अच्छा हो सकता है, कुछ राशि वालों के लिए चुनौती खड़ी कर सकता है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है तुला राशि वालों का दिन, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Courtesy: India Daily

7 मई का दिन ऊर्जा से भरपूर है. जिसका अच्छा और बुरा दोनों असर राशियों पर पड़ने वाला है. कुछ राशि वालों को इस ऊर्जा का अच्छा परिणाम मिलने वाला है, वहीं कुछ राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. तो चलिए जानते हैं. सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. 

मेष राशि

आज आपको आपकी किस्मत का साथ मिलगेा, जिससे आपके पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. अभी व्यापार में ज्यादा पैसे ना लगाएं अभी सही समय का इंतजार करें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज दिन थोड़ा सावधानी से चलने वाला दिन है. चोट-चपेट से बचकर रखें. घर से बाहर निकलने से पहले भगवान और अपने से बड़ों का आर्शिवाद लेकर निकलें. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए लंबे समय बाद दिन अनुकूल रहेगा. आपके पार्टनर भी आपका पूरा सहयोग करेंगे. व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में भी अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं. भगवान विष्णु की अराधना करें.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है. हालांकि आपके दुश्मन आपके सामने खुद व खुद हार मान लेंगे. अपनों से बड़ों का आर्शिवाद जरूर लें.

सिंह राशि

आज आपके लिए सफलता का दिन है. छात्रों को पढ़ाई के क्षेत्र में और नौकरी वालों को दफ्तर में सफलता मिलने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं. अपने पास आज पीली वस्तु रखें, इससे आपकी ऊर्जा और तेज होगी.

 कन्या राशि

आज किसी भी तरह के बहस से  बचने की कोशिश  करें. खास कर घर में अपने परिवार के साथ बहस ना करें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है. बाकी आपका दिन सही रहने वाला है, केवल अपनी वाणी पर संयम रखें.

तुला राशि

आपका आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. आज आपके लिए सफलता का दिन है. बस अपने क्रोध पर काबू रखें और माताओं-बहनों से आर्शीवाद लें. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज अनुकूल है. धन लाभ के योग नजर आ रहे हैं. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और व्यापार के क्षेत्र में स्थिति शुभ नजर आ रही है.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है, समाज में आपको सम्मान मिलेगा और व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता  है.

मकर राशि

आज आपका मन चिंता और बेचैनी से भरा रह सकता है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती है, लेकिन शाम होते-होते आपका दिन अच्छा हो जाएगा. व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है. परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा. 

मीन राशि

आज किसी भी विवाद में ना पड़े. आज शुरू किया गया विवाद आपको काफी दिनों तक परेशान कर सकता है. अपने वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है.