menu-icon
India Daily

इन राशियों के लिए खुलेंगे कमाने के नए रास्ते, जानें किस राशि का कैसा रहेगा दिन

आज चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ गोचर कर रहा है. दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद कुछ राशियों पर भावुक और मानसिक दबाव बढ़ सकता है.

Shilpa Shrivastava
इन राशियों के लिए खुलेंगे कमाने के नए रास्ते, जानें किस राशि का कैसा रहेगा दिन
Courtesy: India Daily

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा सिंह राशि में केतु के साथ गोचर कर रहा है. दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद कुछ राशियों पर भावुक और मानसिक दबाव बढ़ सकता है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का हाल.

मेष: शारीरिक रूप से आप ठीक रहेंगे, लेकिन मन थोड़ा अशांत रहेगा. गुस्सा और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है, इसलिए संभलकर बात करें. बच्चों की सेहत का ध्यान रखें. व्यापार ठीक चलेगा, लेकिन नया निवेश सलाह लेकर करें. 

वृषभ: घर में छोटी-मोटी कलह हो सकती है. सीने में धड़कन या बेचैनी महसूस हो सकती है. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है. नए रिश्ते शुरू हो सकते हैं. निवेश कर सकते हैं. 

मिथुन: नाक, कान या गले में परेशानी हो सकती है. प्रेम और संतान पक्ष मजबूत है. व्यापार में अच्छी प्रगति है. बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा. नई शुरुआत अभी टालें.

कर्क: दोपहर के बाद स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. मुंह या चेहरे से संबंधित समस्या हो सकती है. प्रेम और भाग्य दोनों साथ दे रहे हैं. रोजगार में तरक्की संभव है. निवेश अभी न करें. 

सिंह: घबराहट और बेचैनी रहेगी. स्वास्थ्य मध्यम है. प्रेम और संतान पक्ष औसत रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगा. निवेश सोच-समझकर करें.

कन्या: खर्च ज्यादा होंगे. सिरदर्द या आंखों की समस्या रह सकती है. प्रेम और वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ है. 

तुला: आय के नए रास्ते बनेंगे लेकिन रुकावट के साथ. मानसिक तनाव रहेगा. यात्रा कष्टदायक लेकिन फायदेमंद हो सकती है. पुराने प्रेम को संभालकर रखें. 

वृश्चिक: स्वास्थ्य ठीक रहेगा. कोर्ट-कचहरी में जीत मिल सकती है. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है. व्यापार में रुकावट के बाद प्रगति होगी. 

धनु: अपमान या तनाव का डर रहेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. यात्रा टालें. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है. व्यापार मजबूत रहेगा. 

मकर: चोट-चपेट या छोटी दुर्घटना का खतरा है. स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है. व्यापार ठीक चलेगा. 

कुंभ: अपनी और जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें. पेट संबंधी समस्या हो सकती है. प्रेम और संतान पक्ष अच्छा है. क्रोध पर नियंत्रण रखें.

मीन: स्वास्थ्य पर थोड़ा असर रहेगा. छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी. प्रेम में झगड़ा हो सकता है. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा.