menu-icon
India Daily

तमिलनाडु में सत्ता संघर्ष तेज! TVK पर फर्जी समर्थन पत्र का आरोप, AMMK करेगी आपराधिक शिकायत

तमिलनाडु में सरकार के गठन को लेकर विवाद गहरा गया है। एएमएमके ने विजय की टीवीके पर फर्जी समर्थन पत्र देने का आरोप लगाया है. टीटीवी दिनाकरन ने राज्यपाल से शिकायत कर आपराधिक केस दर्ज कराने की बात कही है.

Dhiraj Kumar Dhillon
तमिलनाडु में सत्ता संघर्ष तेज! TVK पर फर्जी समर्थन पत्र का आरोप, AMMK करेगी आपराधिक शिकायत
Courtesy: Google

तमिलनाडु में सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है. अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) पर शनिवार को एएमएमके ने गंभीर आरोप लगाते हुए फर्जी समर्थन पत्र सौंपने का दावा किया है. पार्टी महासचिव टीटीवी दिनाकरण ने कहा कि वह इस मामले में राज्यपाल से मिलकर आपराधिक शिकायत दर्ज कराएंगे.

टीवीके ने 118 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब विजय की अगुवाई वाली टीवीके ने वि‌भिन्न दलों के समर्थन के बाद 118 सीटों पर बहुमत आंकड़ा छूने का दावा करते हुए जश्न शुरू कर दिया था. हालांकि शनिवार सुबह प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह अचानक करना पड़ा क्यों‌कि बीसीके का औपचारिक समर्थन पत्र नहीं मिल सका.

एएमएमके ने लगाया फर्जीवाड़े का आरोप

टीटीवी दिनाकरण ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के विधायक एस कामराज के नाम से टीवीके को दिया गया समर्थन पत्र फर्जी है. उन्होंने कहा कि असली पत्र एआईएडीएमके नेता एडप्पादी पलानीस्वामी के समर्थन में था. दिनाकरण ने एएनआई से कहा- मेरी पार्टी के विधायक एस कामराज की ओर से टीवीके को समर्थन देने वाला पत्र जारी किया गया. हम सभी हैरान और पेरशान हैं. मैनें राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें असली पत्र दिखाया जो हमारे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एडप्पादी पलानीस्वामी के समर्थन में था. बाद में पता चला कि टीवीके ने पत्र की फर्जी फोटो कॉपी जमा की है. यह सीधा फर्जीवाड़ा है और अब हम आपराधिक शिकायत दर्ज कराएंगे.

विधायक कामराज बोले- समर्थन पत्र फर्जी

वहीं एएमएमके के इकलौते विधायक एस कामराज ने भी दावा किया है कि कथित समर्थन पत्र उनकी लिखावट में नहीं है और यह पूरी तरह फर्जी है. इस पूरे घटनाक्रम से कुछ घंटे पहले ही टीटीवी दिनाकरन ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को पत्र लिखकर एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादि पलानीस्वामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जानी चाहिए. दिनाकरन ने यह भी दावा किया कि विधायक कामराज पार्टी के इस रुख का समर्थन करते हैं. विधानसभा चुनाव में एएमएमके को केवल एक सीट मिली है.

टीवीके ने वीडियो जारी कर दावे का खंडन किया

विजय की पार्टी टीवीके की ओर से एक वीडियो जारी कर फर्जीवाड़े के आरोप का जोरदार खंडन किया गया है. वीडियो में कहा गया है कि विधायक कामराज ने स्वेच्छा से टीवीके के समर्थन में पत्र जारी किया है. अपने इस दावे के समर्थन में टीवीके ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें विधायक कामराज के पत्र लिखते दिखने का दावा किया गया है.