दिल्ली में किसने बनवाया था कनॉट प्लेस, कैसे पड़ा नाम?
India Daily Live
21 Apr 2024
दिल्ली का है दिल
कनॉट प्लेस को दिल्ली का दिल कहा जाता है. यहां पर खाने से लेकर शॉपिंग सबकुछ कर सकते हैं.
कपल्स और फैमिली की रहती है पहली पसंद
घूमने की जगहों की बात करें तो कनॉट प्लेस कपल्स और फैमिली दोनों के लिए पसंदीदा स्थान है.
इनके कारण पड़ा नाम
इस जगह का नाम ब्रिटिश शाही व्यक्ति ड्यूक ऑफ कनॉट और स्ट्रैथर्न के नाम पर रखा गया है.
ब्रिटिश सरकार ने बनाया था ये प्लेस
इस जगह को ब्रिटिश सरकार ने 1929 में बसाया था. इस जगह को बनाने में करीब 5 साल का समय लगा था.
इन्होंने डिजाइन किया था कनॉट प्लेस
इस जगह को वास्तुकार रॉबर्ट टोर रसेल ने डिजाइन किया था.
सबसे महंगा है मार्केट प्लेस
यह दुनिया के सबसे मंहगे मार्केट प्लेस में से एक है. यह दुनिया में चौथे नंबर का सबसे महंगा मार्केट है.
कौन है इसका मालिक?
कनॉट प्लेस की संपत्ति का मालिकाना हक भारत सरकार के पास है.
कई सारी हैं दुकानें
यहां पर कई सारी दुकानें है. जो कई लोगों की खुद के द्वारा खरीदी गई हैं.
हर साल किराए में होती है वृद्धि
दिल्ली किराया नियंत्रण अधिनियम के मुताबिक हर साल किराए में 10 फीसदी की बढोतरी हो जाती है.