2 दिन तक खाटूश्याम मंदिर के कपाट रहेंगे बंद, जानें कब होंगे दर्शन


Princy Sharma
25 Aug 2025

विशेष तिलक शृंगार का दिन

    26 अगस्त को बाबा श्याम का खास तिलक शृंगार होगा, जो साल में दो बार होता है. यह शृंगार अमावस्या के बाद होता है.

मंदिर बंद होने का समय

    25 अगस्त को रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे.

कब खुलेगा मंदिर?

    26 अगस्त को शाम 5 बजे संध्या आरती के साथ मंदिर फिर से भक्तों के लिए खुल जाएगा.

भक्तों के लिए खास अपील

    मंदिर प्रशासन ने कहा है कि तिलक शृंगार के दौरान पूजा में कोई बाधा न आए, इसलिए भक्त 25 अगस्त की रात बाद मंदिर में प्रवेश न करें.

बाबा श्याम का इतिहास

    बाबा श्याम महाभारत के महान योद्धा बर्बरीक हैं, जिनका शीश श्रीकृष्ण ने कलयुग में भक्तों के सहारे के लिए वरदान स्वरूप लिया था.

भक्तों का आस्था केंद्र

    खाटूश्यामजी मंदिर हर साल लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है, जहां वे बाबा श्याम के दर्शन और आशीर्वाद के लिए आते हैं.

शृंगार की खासियत

    तिलक शृंगार में 8 से 12 घंटे लगते हैं, इस दौरान बाबा श्याम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.

ध्यान रखें

    अगर आप बाबा श्याम के दर्शन करना चाहते हैं, तो 26 अगस्त शाम तक इंतजार करें, क्योंकि मंदिर अस्थायी रूप से बंद रहेगा.

More Stories