7 शहरों में अंधड़-बारिश, 4 जिलों में हीटवेव तहलका मचाने को तैयार
राजस्थान
राजस्थान में गर्मी जलाने को तैयार है. हाल ही में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया था. अब मौसम विभाग की ओर से लू चलने की संभावना जताई जा रही है.
दो दिन बाद राहत के आसार
मौसम विभाग के अनुसार हिमालय के तराई इलाकों में 18- 19 अप्रेल को सक्रिय हो रहे एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में गर्मी थोड़ा कम हो सकता है.
अप्रैल के बाकी बचे हुए दिनों में थोड़ी राहत
IMD की मानें तो अप्रैल के बाकी बचे हुए दिनों में थोड़ी राहत गर्मी से मिल सकती है.
तेज गति से धूलभरी हवाएं
वीकेंड पर प्रदेश के कई शहरों में तेज गति से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं.कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसकी वजह से थोड़ी बहुत ठंडक महसूस हो सकती है.
चार जिलों में हीटवेव जारी
प्रदेश में बाड़मेर, बीकानेर, जेसलमेर और जोधपुर में आज हीटवेव चलने की आशंका है.
रेड अलर्ट जारी
हीटवेव की वजह से मौसम विभाग ने आज जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है.
ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने चित्तौड़गढ़, जालोर, नागौर और पाली जिले में भी गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम
प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बन रहे हैं. इसकी वजह से आज कई शहरों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी हवा चल सकती है.
7 शहरों में अंधड़-पानी
कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ तेज बौछारे गिरने की आशंका है. मौसम केंद्र ने जयपुर समेत बीकानेर, नागौर, अजमेर, दौसा, करौली और टोंक जिले में मौसम का मिजाज बदलने व अंधड़ और मेघगर्जन के साथ बौछारें गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है.