सफदरजंग अस्पताल से नवजात चोरी, CCTV ने खोली झूठी मां की पोल


Ritu Sharma
17 Apr 2025

महिला को सात साल से नहीं था बच्चा

    पूजा नामक महिला ने शादी के सात साल बाद भी संतान न होने पर परिवार को धोखा देने के लिए खुद को गर्भवती बताना शुरू कर दिया.

सफदरजंग अस्पताल को चुना अपहरण के लिए

    पूजा ने प्लानिंग के तहत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक दिन के नवजात शिशु का अपहरण कर लिया.

अपहरण से पहले की परिवार से दोस्ती

    पूजा ने बच्चे के माता-पिता से अस्पताल में बातचीत कर विश्वास जीता और सही मौका देखकर बच्चा चुरा लिया.

CCTV और मेट्रो फुटेज ने खोले राज

    पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल से लेकर मेट्रो स्टेशन तक की CCTV फुटेज खंगाली. उसने कई बार ट्रेन बदली ताकि पुलिस भ्रमित हो.

20 से ज्यादा ऑटो-रिक्शा की जांच

    CCTV में दिखे ऑटो की पहचान मुश्किल थी, लेकिन पुलिस ने 20 से ज्यादा ऑटो चालकों से पूछताछ कर आखिरकार रिक्शा ट्रेस किया.

गुलक वाली गली से बरामद हुआ बच्चा

    रिक्शा ड्राइवर की सूचना से पुलिस मालवीय नगर पहुंची और पूजा के घर की तलाशी में नवजात को सकुशल बरामद कर लिया.

घरवालों को बताया था 'अपना बच्चा है'

    पूछताछ में पूजा ने कबूला कि उसने 14 अप्रैल को भर्ती होने का बहाना बनाया और 15 को अपहृत बच्चे को अपना बताकर लौटी.

More Stories