दिल्ली कोहरे की चपेट में, सड़क से लेकर हवाई सफर प्रभावित
घना कोहरा बना आफत
दिल्ली और उत्तर भारत में घने कोहरे ने जनजीवन ठप कर दिया. विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिर गई.
फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित
दिल्ली एयरपोर्ट पर 120 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं. करीब 200 फ्लाइट्स देरी से चलीं.
कई उड़ानें डायवर्ट
कम विजिबिलिटी के चलते 8 फ्लाइट्स को अन्य शहरों में डायवर्ट करना पड़ा.
CAT III सिस्टम से लैंडिंग
घने कोहरे में विमानों की लैंडिंग CAT III सिस्टम के जरिए कराई गई.
इंडिगो ने की सबसे ज्यादा कैंसिलेशन
इंडिगो एयरलाइन ने पूरे नेटवर्क में 80 फ्लाइट्स कैंसिल कीं. इनमें आधी दिल्ली की थीं.
अन्य शहरों पर भी असर
मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़, अमृतसर, पटना और देहरादून एयरपोर्ट भी प्रभावित रहे.
एयर क्वालिटी बेहद खराब
दिल्ली का AQI 400 के पार पहुंच गया. हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज हुई.
ट्रेन सेवाएं भी चरमराईं
नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर कई ट्रेनें 6 से 8 घंटे देरी से चलीं.
यात्रियों की बढ़ी परेशानी
यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन, खाना और परीक्षाओं को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
सड़क हादसों का खतरा
घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी कम रही. दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया.