साल 2025 में ये 8 साड़ी डिजाइन ने फैशन चार्ट किया राज


Princy Sharma
18 Dec 2025

साड़ी

    2025 में साड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह सिर्फ एक ट्रेडिशनल पहनावा नहीं है, बल्कि मॉडर्न लड़कियों के लिए एक पसंदीदा फैशन स्टेटमेंट है.

2025 में साड़ी ट्रेंड

    कॉलेज फंक्शन से लेकर शादियों और पार्टियों तक, साड़ियां पूरे साल नए ट्रेंडी अवतार में नजर आईं. यहां कुछ खास साड़ी ट्रेंड्स दिए गए हैं जिन्होंने फैशन चार्ट पर राज किया.

मोनोक्रोम साड़ी

    एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स वाली मोनोक्रोम साड़ियों ने 2025 में एलिगेंस को फिर से परिभाषित किया.

एम्बेलिश्ड साड़ी

    मिरर वर्क, थ्रेड वर्क और स्टोन एम्बेलिशमेंट वाली साड़ियों ने फेस्टिव और शादी के सीजन में सबका ध्यान खींचा. यह ट्रेंड नवरात्रि के दौरान बहुत पॉपुलर था.

प्री-ड्रेप्ड साड़ियां

    प्री-ड्रेप्ड या रेडी-टू-वियर साड़ियां उन लड़कियों की पसंदीदा बन गईं जो बिना साड़ी पहनने की झंझट के साड़ी वाला लुक चाहती थीं.

ऑर्गेंजा साड़ियां

    ऑर्गेंजा साड़ियां इस साल सबसे ज्यादा डिमांड में थीं. इनका ट्रांसपेरेंट टेक्सचर और हल्की चमक एक एलिगेंट लुक देती है.

कॉटन साड़ी

    2025 में सस्टेनेबिलिटी एक बड़ा ट्रेंड था. हैंडलूम और कॉटन साड़ियां कामकाजी महिलाओं और युवा लड़कियों के बीच पॉपुलर हुईं, जो ऑफिस वियर या रोजाना इस्तेमाल के लिए परफेक्ट थीं

सीक्विन साड़ी

    सीक्विन साड़ियां नए साल की पार्टियों और रात के इवेंट्स के लिए एक बड़ा ट्रेंड थीं. इस साल लड़कियों ने गाउन के बजाय चमचमाती साड़ियों को चुना..

मॉडर्न बनारसी साड़ी

    क्लासिक बनारसी साड़ियों को पेस्टल शेड्स, सॉफ्ट फैब्रिक और हल्के बॉर्डर के साथ नया रूप दिया गया. दुल्हनों और ब्राइड्समेड्स को खासकर शादियों और खास मौकों के लिए ये मॉडर्न वर्जन बहुत पसंद आए.

फ्लोरल प्रिंट साड़ियां

    फ्लोरल प्रिंट साड़ियां पूरे साल हिट रहीं. हल्के रंग, सॉफ्ट प्रिंट और मिनिमल डिजाइन इन्हें दिन के फंक्शन और कॉकटेल पार्टियों के लिए परफेक्ट बनाते थे.

More Stories