ठंड में क्यों सुन्न पड़ जाती हैं उंगलियां? समस्या से बचने के ये हैं आसान उपाय
Sagar Bhardwaj
18 Jan 2024
भारत में ठंड का सितम
पूरा भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सितम झेल रहा है. इस साल पिछले कुछ सालों से ज्यादा ठंड पड़ रही है.
ठंड में सुन्न पड़ जाती हैं उंगलियां
ठंड में अक्सर हाथों की उंगलियां सुन्न पड़ जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे वजह क्या होती है?
क्यों सुन्न पड़ जाती हैं उंगलियां
दरअसल हमारे पूरे शरीर में नसों के माध्यम से खून पहुंचता है, जिन्हें ब्लड सेल्स (रक्त वाहिकाएं) कहा जाता है...
क्यों सुन्न पड़ जाती हैं उंगलियां
...सर्दियों के मौसम में ये ब्लड सेल्स सिकुड़ जाती हैं जिससे शरीर में खून का प्रवाह थोड़ा कम हो जाता है जिससे बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता और बॉडी के कुछ पार्ट्स सुन्न पड़ जाते हैं.
क्या करें उपाय
सर्दियों में हाथ-पैर सुन्न न हों, इसके लिए आप अपने शरीर की मसाज कर सकते हैं. मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है.
गर्म पानी से सिकाई
इसके अलावा आप गर्म पानी से या किसी बोतल में गर्म पानी भरकर आप अपने शरीर की सिकाई कर सकते हैं.
गर्मी से बढ़ता है ब्लड सर्कुलेशन
गर्म चीज के संपर्क में आने से नसें खुल जाती हैं और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है.