गर्मियों में अपनी डाइट से निकाल फेंके ये 9 फूड्स


India Daily Live
02 Apr 2024

कॉफी

    गर्मी में आपको कॉफी के सेवन से बचना चाहिए. इसका सेवन आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकता है.

अचार

    अचार में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है. इस कारण यह बॉडी में डिहाइड्रेशन कर सकता है. इस कारण गर्मियों में अचार नहीं खाना चाहिए.

सोडा

    गर्मियों में कॉर्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए. यह मोटापे और डायबिटीज की वजह बनते हैं.

शराब या बियर

    शराब पीने से गर्मियों में डिहाइड्रेशन आदि हो सकता है. शराब शरीर में गर्मी पैदा करती है, जो पसीने को बढ़ाती है.

बासी खाना

    गर्मियों के मौसम में बासी खाना खाने से बचना चाहिए. 40 डिग्री से अधिक के तापमान में बचा हुआ खाना रिएक्शन कर सकता है.

नॉनवेज

    गर्मियों में आपको नॉनवेज का सेवन कम कर देना चाहिए. इससे आपको दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

तला-भुना खाना

    गर्मियों में तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए. यह आपके मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ सकता है.

सॉस

    आपको अपनी खाने की प्लेट से सॉस को निकाल देना चाहिए. सॉस में अधिक नमक और मोनो सोडियम ग्लूटामेंट होता है, जो शरीर के लिए हानिकारक होता है.

ड्राई फ्रूट्स

    बादाम, काजू और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स काफी गर्म होते हैं. इस कारण गर्मियों में इनका सेवन कम से कम करें.

More Stories