फायदे जानकर आप भी नहीं फेकेंगे तरबूज के छिलके
India Daily Live
22 Apr 2024
पोषक तत्वों से होते हैं भरपूर
तरबूज ही नहीं इसके छिलकों में भी एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, पौटेशियम और जिंक आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं.
स्वास्थ्य के लिए होता है शानदार
तरबूज के छिलकों का भी लाभ हमारी बॉडी को मिलता है. इस कारण तरबूज खाकर उनके छिलकों को फेंकना नहीं चाहिए.
चेहरे के लिए हैं फायदेमंद
तरबूज के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवेनॉइड्स पाए जाते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं.
अच्छी होती है इम्यूनिटी
तरबूज के छिलको को साफ करके पकाकर खाया जा सकता है. इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है.
ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल
इसके छिलके में पोटेशियम पाया जाता है. इस कारण इसका सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है.
वजन होता है नियंत्रित
तरबूज के छिलकों में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है. इस कारण इसका सेवन वजन को कंट्रोल करता है.
कब्ज से मिलती है राहत
कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आप तरबूज के छिलकों का सेवन कर सकते हैं.
ब्लड शुगर होता है कंट्रोल
शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप तरबूज के छिलकों का सेवन कर सकते हैं.
कोलेस्ट्रॉल भी होता है कंट्रोल
तरबूज के छिलकों को सेवन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है.