इम्युनिटी बूस्ट करते हैं ये 5 फल, आज ही डाइट में करें शामिल
बदलते मौसम में बीमारियां
मौसम बदलते ही लोग बीमार पड़ने लगते हैं. इस मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, जिन लोगों की इम्यूनिटी कम होती है, उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है.
संतरा है इम्यूनिटी बूस्टर
संतरा विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स है। एक्सपर्ट की मानें, तो संतरे को इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सबसे अच्छे फलों में से माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कि मौसमी बीमारियों से रक्षा करता है.
स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी के लिए खाएं अंगूर
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अंगूर का सेवन भी कर सकते हैं। अंगूर विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट का सोर्स माना जाता है। अंगूर में व्याप्त विटामिन-सी कंपोनेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करता है।
ब्लूबेरी भी बढ़ाता है इम्यूनिटी पॉवर
इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए आप अपनी डाइट में ब्लूबेरी को भी शामिल कर सकते हैं। इसमें फ्लेवेनॉइड्स होता है, जो कि एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है, जो बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
कीवी बढ़ाती है इम्यूनिटी
मौसमी बीमारियों से लड़ने के लिए आप कीवी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है, जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
सेबा से बढ़ती है इम्यूनिटी
रोज एक सेब खाने की वजह से आपक से इम्यूनिटी बढ़ती है, बीमारियां कम होती हैं और मौसमी बुखार, सर्दी-जुकाम से लड़ने की आपकी शारीरिक क्षमता में भी इजाफा होता है.