अगर इस होली में बना रहे हैं मथुरा-वृन्दावन का प्लान, तो ये 7 मंदिर जाना न भूलें


Anvi Shukla
24 Feb 2025

बांके बिहारी मंदिर

    वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर होली मनाने के लिए एकदम सही जगह है. होली से एक सप्ताह पहले, आस-पास की गलियों और मंदिर परिसर में त्योहार की रंगत और उल्लास शुरू हो जाता है.

इस्कॉन मंदिर

    वृंदावन में स्थित इस्कॉन मंदिर में फूलों की होली होती है. लोग एक-दूसरे पर रंग-बिरंगे फूल और पंखुड़ियां बरसाते हैं और कृष्ण के भजनों पर नाचते-गाते हुए खुशियां बांटते हैं.

प्रेम मंदिर

    प्रेम मंदिर वृंदावन के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है. यह मंदिर भगवान कृष्ण की चार लीलाओं - झूलन लीला, गोवर्धन लीला, रास लीला और कालिया नाग लीला के चित्रण के लिए प्रसिद्ध है.

गोविंद देव जी मंदिर

    गोविंद देव जी मंदिर वृंदावन के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है. यहां होली का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है.

कृष्ण जन्मस्थान मंदिर

    अगर आप होली के दौरान मथुरा घूमने जा रहे हैं तो आपको श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर जरूर जाना चाहिए. यहां होली से कई दिन पहले ही लोग हर गली-मोहल्ले में रंग-गुलाल खेलते हैं.

निधिवन

    होली के त्यौहार के दौरान घूमने के लिए आपकी लिस्ट में निधिवन मंदिर जरूर होना चाहिए.

पागल बाबा मंदिर

    मथुरा-वृंदावन मार्ग पर स्थित यह मंदिर सफेद संगमरमर से बना है और इसमें 11 मंजिलें हैं.

More Stories