Halloween 2025: भारत की 10 सबसे डरावनी जगह, जानें कहानी?
Kuldeep Sharma
29 Oct 2025
राजस्थान का भानगढ़ किला- भारत का सबसे डरावना प्लेस
कहा जाता है कि एक तांत्रिक के श्राप से यह किला वीरान हो गया. रात में यहां प्रवेश पर ASI ने सख्त मनाही कर रखी है. हवा में अब भी अजीब सी बेचैनी महसूस होती है.
महाराष्ट्र का शनिवारवाड़ा किला- आज भी यहां गूंजता है- ‘काका, मला वाचवा!’
मराठा इतिहास का प्रतीक यह किला एक दर्दनाक हत्या की गवाही देता है. कहा जाता है कि पूर्णिमा की रात में नारायणराव की चीखें अब भी सुनाई देती हैं.
राजस्थान का कुलधरा गांव- एक रात में गायब हुआ पूरा गांव
कभी समृद्ध ब्राह्मण बस्ती रहा यह गांव आज खंडहर बन चुका है. लोग मानते हैं कि यहां के निवासियों ने इस जगह को हमेशा के लिए श्राप दिया था.
पश्चिम बंगाल का डाउ हिल- सिर कटा लड़का और गूंजते कदमों की आवाज
कुर्सियॉन्ग की यह पहाड़ी खूबसूरत जरूर है, लेकिन रात में यहां डर का साया मंडराता है. विक्टोरिया स्कूल के गलियारों से कदमों की आवाजें आती हैं.
राजस्थान का बृज राज भवन- ब्रिटिश अफसर का भूत देता है ड्यूटी
कोटा का यह हेरिटेज होटल रात में रहस्यमय हो जाता है. कहा जाता है कि 1857 में मारे गए मेजर बर्टन की आत्मा अब भी यहां पहरा देती है.
दिल्ली की अग्रसेन की बावली- दिल्ली के दिल में बसा डर का कुआं
कनॉट प्लेस के पास स्थित यह बावली जितनी शांत लगती है, उतनी ही डरावनी है. नीचे उतरते-उतरते सन्नाटा भारी होता जाता है.
दिल्ली की जमाली-कमाली मस्जिद- जिन्नों की रहस्यमयी दुनिया
मेहरौली की इस मस्जिद में अलौकिक शक्तियों का बसेरा कहा जाता है. यहां आने वाले लोग कानों में फुसफुसाहटें और ठंडी हवा का अहसास बताते हैं.
दिल्ली का मालचा महल- नवाबों का महल या भूतों का घर?
दिल्ली के जंगलों में छिपा यह महल कभी नवाब वंश का था. अब सिर्फ वीरानी, टूटे दरवाजे और रहस्यमयी कहानियां बची हैं.
दिल्ली का फिरोजशाह कोटला किला- जिन्नों को चिट्ठियां लिखते हैं लोग
हर गुरुवार यहां लोग दीपक और खत चढ़ाते हैं. माना जाता है कि यहां रहने वाले जिन्न अब भी इंसानों की फरियाद सुनते हैं.
दिल्ली का भूली भटियारी का महल- सबसे भूला हुआ भूतिया महल
रिज एरिया में स्थित यह 14वीं सदी का शिकार महल अब खंडहर है. कहा जाता है कि एक रानी अब भी यहां अपने राजा का इंतजार करती है.