इन 5 चीजों की तासीर होती है गर्म? सर्दियों में करें सेवन


Princy Sharma
11 Nov 2025

सर्दी का मौसम

    सर्दीयों के मौसम में कई ऐसे फूड प्रोडक्ट्स मिलते हैं जिनकी तासिर गर्म होती है. ऐसे में ठंडियों के दिनों में इन चीजों का सेवन जरूर करें.

दूध

    दूध को अक्सर ठंडा पेय माना जाता है, लेकिन असल में इसकी तासीर गर्म होती है. हल्दी या खजूर के साथ मिलाने पर यह सर्दियों के लिए एक बेहतरीन टॉनिक बन जाता है.

देसी घी

    देसी घी सर्दियों के लिए एक बेहतरीन भोजन है. इसकी तासीर गर्म होती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है.

हरी मटर

    कई लोग सोचते हैं कि हरी मटर 'ठंडी' होती है, लेकिन ऐसा नहीं है. इसकी गर्म तासीर पाचन को बढ़ावा देती है और ठंड में आपके शरीर को सक्रिय रखती है. तो इस सर्दी में इन्हें अपनी करी, चावल या पराठों में जरूर शामिल करें.

मूंगफली

    ज्यादातर लोग सर्दियों में भुनी हुई मूंगफली खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनकी तासीर गर्म होती है? ज्यादा खाने से शरीर में गर्मी और मुंहासे हो सकते हैं

मक्का

    मक्का सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फूड प्रोडक्ट है. इसकी तासीर गर्म होती है और ठंड के दिनों में शरीर का तापमान बनाए रखने में मदद करता है.

More Stories