इन 5 फूल से करें दिवाली की सजावट, खुशबू और ताजगी से महक उठेगा घर!


Princy Sharma
10 Oct 2025

त्योहारों का मौसम

    त्योहारों का मौसम आते ही हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे खूबसूरत और खुशबूदार दिखे. लाइट्स और शोपीस तो बहुत लोग लगाते हैं, लेकिन फूलों से की गई सजावट एक अलग ही चमक लाती है.

सजावट के लिए फूल

    आइए जानते हैं ऐसे कुछ फूलों के बारे में जो न सिर्फ सुंदर हैं, बल्कि लंबे समय तक ताजे भी रहते हैं.

ऑर्किड

    नीले, बैंगनी, सफेद जैसे कई रंगों में मिलता है. महीनों तक ताजगी बनाए रखता है. फूलदान या गमले में लगाएं, घर को मिलेगा शाही लुक.

चमेली

    चमेली, छोटे सफेद फूल होते हैं जिसमें बेहद मनमोहक खुशबू आती है. इसे आप माला, गजरा या पूजा में करें इस्तेमाल कर सकते हैं. सूखने के बाद भी फूल में खुशबू बनी रहती है.

गेंदे के फूल

    गेंदे के फूल पीले और नारंगी रंग में मिलते हैं. माला बनाकर दरवाजे, मंदिर या पूजा स्थल पर सजाएं. ये फूल गर्मी और नमी में भी जल्दी मुरझाते नहीं.

रजनीगंधा

    सफेद रंग के लंबे रजनीगंधा फूल, खास खुशबू के लिए मशहूर. फूलदान, थाल सजावट या दरवाजों पर इस्तेमाल करें. यह दीवाली, गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों के लिए परफेक्ट हैं.

गुलाब

    लाल, सफेद, पीले और गुलाबी रंगों में मिलते हैं. गुलाब को पानी में रखने पर कई दिन ताजे रहते हैं. गुलाब की पंखुड़ियों से रंगोली या फूलदान में सजावट करें.

More Stories