यूपी स्टेनोग्राफर भर्ती की आयु सीमा बढ़ी, ये है नया नियम
स्टेनोग्राफर भर्ती की आयु सीमा में बड़ा बदलाव
यूपी आवास एवं विकास परिषद ने स्टेनोग्राफर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 28 से बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी है, जबकि न्यूनतम आयु 18 वर्ष ही रहेगी.
अब छूट की व्यवस्था खत्म
पहले नियुक्ति प्राधिकारी को विशेष परिस्थितियों में आयु सीमा में छूट देने का अधिकार था, लेकिन संशोधन के बाद यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है.
हिन्दी आशुलिपिक और टंकण नियमों में संशोधन
पहले हिन्दी आशुलिपिक में प्रति मिनट 100 और टंकण में 30 शब्दों की गति अनिवार्य थी, जिसे अब संशोधित किया गया है.
स्वागत अधिकारी भर्ती अब UPSSSC से
अब स्वागत अधिकारी की भर्ती परिषद की समिति नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी.
स्वागत अधिकारी की नई आयु सीमा
स्वागत अधिकारी भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 32 से बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी गई है, जबकि न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष ही रहेगी.
चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता
समिति द्वारा चयन की जगह अब लिखित परीक्षा से भर्ती होगी, जिससे पारदर्शिता और मेरिट आधारित चयन सुनिश्चित होगा.
कंप्यूटर भर्ती में बीटेक आईटी पर विचार
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर विषय की एलटी ग्रेड भर्ती में बीटेक आईटी अभ्यर्थियों को मान्यता देने पर चर्चा हो रही है.
विशेषज्ञों से मांगी गई राय
शिक्षा विभाग ने इस मामले पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय, ट्रिपलआईटी झलवा और एमएनएनआईटी से रिपोर्ट मांगी है.
शिक्षा विभाग में नई भर्ती नीति की तैयारी
विशेषज्ञों की राय के बाद कंप्यूटर भर्ती की अर्हता में संशोधन किया जा सकता है, जिससे योग्य उम्मीदवारों के लिए नए अवसर खुलेंगे.