महिलाओं के लिए कौन सी बेस्ट मोटी सैलरी वाली 5 जॉब्स?
Babli Rautela
05 Mar 2026
फाइनेंशियल मैनेजर
कंपनी के वित्तीय फैसलों की कमान संभालने वाली यह भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. बजट प्लानिंग, निवेश सलाह और फाइनेंशियल रिपोर्ट तैयार करना मुख्य काम होता है.
मीडियन सैलरी
महिलाओं की भागीदारी करीब 53% है और मीडियन सैलरी लगभग 1.6 करोड़ रुपये सालाना (US डेटा के आधार पर) तक पहुंच सकती है.
ह्यूमन रिसोर्स (HR) मैनेजर
कंपनी में टैलेंट मैनेजमेंट, रिक्रूटमेंट और वर्कप्लेस कल्चर की जिम्मेदारी HR मैनेजर की होती है. महिलाओं की संख्या यहां 76% तक है, जो इसे महिला-प्रधान क्षेत्र बनाता है.
औसत सैलरी
औसत सैलरी करीब 1.4 करोड़ रुपये सालाना. योग्यता: HR या संबंधित फील्ड में ग्रेजुएशन और अनुभव. यह रोल समानता और बेहतर पॉलिसी बनाने में अहम योगदान देता है.
फार्मासिस्ट
स्वास्थ्य क्षेत्र में दवाओं के विशेषज्ञ के रूप में फार्मासिस्ट मरीजों को दवा सलाह देते हैं और डॉक्टरों के साथ कोऑर्डिनेट करते हैं. महिलाओं की भागीदारी 60% से ज्यादा है
मीडियन सैलरी
मीडियन सैलरी लगभग 1.37 करोड़ रुपये सालाना, टॉप लेवल पर इससे भी अधिक. योग्यता: डॉक्टर ऑफ फार्मेसी (PharmD) डिग्री और लाइसेंस परीक्षा पास करना अनिवार्य.
फिजिशियन असिस्टेंट
डॉक्टरों के साथ मिलकर मरीजों की जांच, दवा प्रिस्क्राइब और छोटी मेडिकल प्रक्रियाएं करने का काम. महिलाओं की संख्या 73% है, जो स्वास्थ्य सेवा में उनकी मजबूत भूमिका दिखाता है.
औसत सैलरी
औसत सैलरी करीब 1.33 करोड़ रुपये सालाना.
पब्लिक रिलेशंस
ब्रांड इमेज बनाने, मीडिया से रिलेशन और फंडरेजिंग की जिम्मेदारी. महिलाओं की भागीदारी 70% के आसपास है. सैलरी मीडियन लगभग 1.32 करोड़ रुपये सालाना.
फंडराइजर मैनेजर
कम्युनिकेशन, मार्केटिंग या संबंधित फील्ड में बैचलर डिग्री. यह रोल क्रिएटिव और प्रभावशाली दोनों है.