मुंबई पोर्ट अथॉरिटी भर्ती 2025, इंजीनियरिंग विभाग में 116 पदों पर निकली वैकेंसी
भर्ती अभियान की घोषणा
मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में नए अप्रेंटिसशिप अभियान का ऐलान किया है.
कुल रिक्तियां
इस भर्ती के तहत कुल 116 पद भरे जाएंगे, जिनमें स्नातक और ITI धारक उम्मीदवारों को मौका मिलेगा.
स्नातक प्रशिक्षु पद
स्नातक श्रेणी में 11 पद उपलब्ध हैं. इसके लिए किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है.
COPA ट्रेड अपरेंटिस पद
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक (COPA) श्रेणी में 105 पद रखे गए हैं. इसके लिए 10वीं पास और ITI प्रमाणपत्र जरूरी है.
आवेदन शुल्क और छूट
आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है, जिसे NEFT के जरिए जमा करना होगा. दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित होगी. शैक्षणिक और ITI अंकों के आधार पर सूची तैयार की जाएगी.
प्रशिक्षण अवधि
दोनों श्रेणियों के लिए प्रशिक्षण अवधि 12 महीने तय की गई है.
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 (शाम 5 बजे तक) निर्धारित है.
आवेदन कहां भेजें
आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपरेंटिस ट्रेनिंग सेंटर (एटीसी), भंडार भवन, मझगांव (ई), मुंबई – 400010 पते पर डाक से भेजना होगा.