बिहार STET 2025 एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, तारीखों का ऐलान


Reepu Kumari
02 Oct 2025

एडमिट कार्ड की रिलीज डेट

    BSEB ने घोषणा की है कि STET 2025 एडमिट कार्ड 11 अक्तूबर 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे. उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सकेंगे.

परीक्षा की तारीख तय

    इस बार की STET परीक्षा 14 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी. यह परीक्षा CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी.

आधिकारिक नोटिस में क्या लिखा है

    BSEB की ओर से जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि अभ्यर्थी केवल समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://bsebstet.org से ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.

रजिस्ट्रेशन की बढ़ी अंतिम तारीख

    उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए, आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर से बढ़ाकर 5 अक्तूबर 2025 कर दी गई है.

आवेदन की प्रक्रिया

    STET 2025 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी bsebstet.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भरना और दस्तावेज अपलोड करना होगा.

एडमिट कार्ड पर किन विवरणों की जांच जरूरी

    उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर लिखे नाम, फोटो, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र और टाइमिंग जैसी सभी जानकारियों की जांच करनी चाहिए.

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय

    अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई तिथि, समय और परीक्षा केंद्र के अनुसार ही परीक्षा हॉल में रिपोर्ट करना होगा.

निर्देशों का पालन करना अनिवार्य

    बोर्ड ने कहा है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर लिखे सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़कर उनका पालन करना चाहिए. ऐसा न करने पर परीक्षा से वंचित भी किया जा सकता है.

परीक्षा का महत्व

    STET 2025 पास करने वाले अभ्यर्थियों को बिहार में माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति के लिए पात्र माना जाएगा. इसलिए यह परीक्षा लाखों उम्मीदवारों के लिए बेहद अहम है.

More Stories