खेल प्राधिकरण में सहायक प्रोफेसर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया


Reepu Kumari
08 Oct 2025

भर्ती का आयोजन

    इस भर्ती का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) द्वारा किया जा रहा है. यह भर्ती लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय (LNCPE), तिरुवनंतपुरम में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए होगी.

कुल रिक्तियों की संख्या

    कुल 06 नियमित पद जारी किए गए हैं. इनमें 04 पद आरक्षित वर्ग, 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और 01 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं.

आवेदन तिथि

    ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 8 नवंबर 2025 तक चलेगी. उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन करना जरूरी है.

शैक्षिक योग्यता

    उम्मीदवार के पास शारीरिक शिक्षा में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है. साथ ही, यूजीसी द्वारा आयोजित NET परीक्षा उत्तीर्ण होना भी जरूरी है.

पीएचडी की आवश्यकता

    यूजीसी विनियम (2009/2016) के अनुसार शारीरिक शिक्षा में पीएचडी की डिग्री या विश्व के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों से पीएचडी भी मान्य होगी.

वांछनीय योग्यताएं

    खेल मनोविज्ञान, व्यायाम शरीर क्रिया विज्ञान जैसे क्षेत्रों का ज्ञान और कोचिंग या खेल विशेषज्ञता में डिप्लोमा वांछनीय योग्यता के रूप में स्वीकार किए जाएंगे.

आयु सीमा

    इस पद के लिए आयु सीमा यूजीसी नियमों के अनुसार तय की जाएगी. उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में विस्तृत जानकारी देखनी चाहिए.

वेतनमान और सैलरी

    सहायक प्रोफेसर पद के लिए शैक्षणिक वेतन स्तर 10 निर्धारित है. चयनित उम्मीदवारों को ₹57,700 से ₹1,82,400 तक वेतन मिलेगा.

आवेदन प्रक्रिया

    उम्मीदवारों को SAI की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन सबमिट करना शामिल है.

More Stories