साल 2024 में इन एक्ट्रेस ने यूनिफॉर्म पहन मचाया धमाल, देखें लिस्ट


Princy Sharma
27 Dec 2024

पुलिस यूनिफॉर्म

    2024 के अंत के करीब आते ही बॉलीवुड में एक बड़ा ट्रेंड उभरकर सामने आया, जिसमें महिला एक्टर्स ने मजबूत और जुझारू किरदारों को निभाया, जो पुलिस यूनिफॉर्म में थे.

एक्ट्रेसेस

    कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पुलिस यूनिफॉर्म शानदार परफॉर्म करती दिखीं. सभी ने जबरदस्त एक्टिंग कर लोगों को इंस्पायर किया.

फिल्म

    चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिसमें एक्ट्रेस पुलिस यूनिफॉर्म नजर आईं.

दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण ने 'फाइटर" फिल्म में इंडियन एयर फोर्स की पायलट का रोल निभाया. उन्होंने इस रोल के लिए वायु सेना के असली पायलटों से ट्रेनिंग ली और अपनी कड़ी मेहनत से इस किरदार को पर्दे पर जीवंत किया.

कृतिका कामरा  

    कृतिका कामरा ने फिल्म 'ग्यारह ग्यारह' में एक पुलिस ऑफिसर का दमदार किरदार निभाया. इस थ्रिलर फिल्म में उन्होंने क्राइम और सस्पेंस के बीच अपनी जांच के दौरान एक्शन और इमोशन का बेहतरीन तालमेल दिखाया.

काजोल

    फिल्म 'दो पत्ती' काजोल एक सीबीआई अफसर का किरदार निभाया. उनकी एक्टिंग की गहराई और काबिलियत ने इस फिल्म को यादगार बना दिया.

सैयामी खेर

    सैयामी खेर ने 'अग्नि' फिल्म में एक फायर फाइटर का किरदार निभाया, जिसमें वह खतरनाक एक्शन स्टंट्स करती दिखीं.

शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी ने 'इंडियन पुलिस फोर्स' वेब सीरीज में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था.

More Stories