‘वॉर 2’ से पहले यशराज की ये फिल्में हुई बुरी तरफ फ्लॉप


Babli Rautela
14 Aug 2025

यशराज की फ्लॉप फिल्में

    यशराज फिल्म्स (YRF), जो कभी बॉलीवुड की शान थी, हाल के वर्षों में ‘शमशेरा’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘सम्राट पृथ्वीराज’ जैसी फ्लॉप फिल्मों के कारण चर्चा में है.

जयेशभाई जोरदार

    रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’ (2022) 90 करोड़ के बजट के मुकाबले सिर्फ 16.6 करोड़ कमा सकी, जिसे दर्शकों ने नीरस कहानी के लिए ठुकरा दिया.

शमशेरा

    रणबीर कपूर की ‘शमशेरा’ (2022) ने 150 करोड़ के बजट के बावजूद केवल 45 करोड़ कमाए, जिसे दर्शकों ने घिसी-पिटी कहानी माना.

सम्राट पृथ्वीराज

    अक्षय कुमार अभिनीत ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (2022) ने 200 करोड़ के निवेश के बावजूद केवल 65 करोड़ की कमाई की, जिसे इतिहास की दोहराई कहानी माना गया.

फैन और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

    ‘फैन’ (2016) और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (2018) जैसी YRF की बड़े बजट की फिल्में भी दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रहीं.

‘वॉर 2’ की रिलीज

    YRF की नई पेशकश ‘वॉर 2’, जिसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी हैं, 14 अगस्त 2025 को IMAX और Dolby Cinema में रिलीज हो रही है.

‘वॉर 2’ पर विवाद

    X पर कुछ यूजर्स ने ‘वॉर 2’ की VFX और बॉडी डबल्स की आलोचना की है, दावा किया जा रहा है कि थिएटर्स में दर्शकों की संख्या कम है.

भविष्य की उम्मीदें

    ‘वॉर 2’ के साथ YRF अपनी खोई साख वापस पाने की कोशिश में है, लेकिन क्या यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाएगी, यह देखना बाकी है.

More Stories