कौन है रुचि गुज्जर? जिसने डायरेक्टर पर बरसाई चप्पल ही चप्पल!
मुंबई के एक थिएटर में किया हंगामा
वीडियो में वह मुंबई के एक थिएटर में हंगामा करती दिखाई दीं.
डायरेक्टर पर बरसाई चप्पल ही चप्पल
साथ ही उन्होंने एक डायरेक्टर को भी चप्पल से मारा.
कौन हैं रुचि गुज्जर?
चलिए आपको बताते हैं कि आखिर रुचि गुज्जर कौन हैं और यह मामला क्या है.
धोखाधड़ी से शुरू हुआ विवाद
यह घटना 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े विवाद से शुरू हुई.
ओशिवारा पुलिस स्टेशन में कराई गई FIR
जिसके बाद रुचि ने निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई.
टीवी और फिल्म अभिनेत्री हैंरुचि गुज्जर
बता दें कि रुचि गुज्जर एक टीवी और फिल्म अभिनेत्री हैं, जो जोगेश्वरी पश्चिम, मुंबई में रहती हैं.
मनोरंजन जगत में कर रही पहचान बनाने की कोशिश
वह 27 साल की हैं और मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं.
राजस्थानी दुल्हन के लुक में खींचा था ध्यान
इससे पहले मई 2025 में रुचि ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में राजस्थानी दुल्हन के लुक में रेड कार्पेट पर ध्यान खींचा था.
हार पर लगी थी पीएम मोदी की तस्वीर
इस दौरान उन्होंने कुंदन का हार पहना था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.