बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख का जलवा, इन फिल्मों से उड़ाया गर्दा!
Babli Rautela
02 Nov 2025
जवान
2023 की ब्लॉकबस्टर जवान ने वैश्विक स्तर पर 1160 करोड़ रुपये की कमाई की. Sacnilk डेटा के मुताबिक, यह शाहरुख की अब तक की सबसे सफल फिल्म है.
पठान
एक्शन से भरपूर पठान ने 1055 करोड़ रुपये का कारोबार किया. शाहरुख के साथ दीपिका और जॉन की जोड़ी ने दर्शकों को दीवाना बनाया.
टाइगर 3
शाहरुख के स्पेशल कैमियो ने टाइगर 3 को 464 करोड़ रुपये तक पहुंचाया. सलमान खान की इस फिल्म में किंग खान का जलवा अलग ही था.
डुनकी
राजकुमार हिरानी की डुनकी ने 54 करोड़ रुपये कमाए. तापसी पन्नू के साथ शाहरुख की भावुक कहानी ने दिल जीता.
चेन्नई एक्सप्रेस
दीपिका के साथ रोमांस और एक्शन वाली चेन्नई एक्सप्रेस ने 422 करोड़ रुपये बटोरे. यह फिल्म आज भी फैंस की फेवरेट है.
हैप्पी न्यू ईयर
2014 की हैप्पी न्यू ईयर ने 397 करोड़ रुपये की कमाई की. शाहरुख की स्टारकास्ट वाली यह फिल्म हिट रही.
दिलवाले
काजोल और वरुण धवन के साथ दिलवाले ने 388 करोड़ रुपये कमाए. रोमांटिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया.
रईस
गैंगस्टर ड्रामा रईस ने 285 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. शाहरुख का पावरफुल रोल दर्शकों को पसंद आया.
जब तक है जान
यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म जब तक है जान ने 235.7 करोड़ रुपये कमाए. कैटरीना और अनुष्का के साथ शाहरुख का रोमांस यादगार.
रा. वन
साइंस फिक्शन रा. वन ने 206.73 करोड़ रुपये की कमाई की. शाहरुख का सुपरहीरो अवतार फैंस को आज भी रोमांचित करता है.